बॉलीवुड

अपनी बहन से नफरत करती है करिश्मा कपूर, ये है उसकी वजह

90 के दशक में लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुपरस्टार करिश्मा कपूर का नाम दुनिया भर में शुमार है। अपने अभिनय, खूबसूरती के साथ-साथ फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब चर्चा बटोरी। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं करिश्मा कपूर का रिद्धामा कपूर के साथ कैसा रिश्ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर एक-दूसरे को पसंद नहीं करती आखिर इसकी असल वजह क्या है तो आइए जानें।

इस बात से शुरु हुई नफरत

दरअसल, कपूर खानदान में कभी भी बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं होती थी। लेकिन करिश्मा कपूर ने अपने परिवार के इस रिवाज को तोड़ा और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सफल मुकाम हासिल किया। हिन्दी सिनेमा जगत में 90 के दशक में करिश्मा कपूर का नाम हर किसी की जुबां पर था। लेकिन कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा हमेशा फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहीं, बावजूद इसके उनका नाम खबरों के चलते सुर्खियों में रहा। अगर बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में नामी कपूर खानदान हमेशा से ही किसी-ना-किसी वजह के चलते चर्चा में रहा।

करिश्मा-रिद्धिमा में नफरत की वजह

उस वक्त यह खबर चर्चा में थी कि रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह और करिश्मा की मां बबीता के बीच का रिश्ता ठीक नही चल रहा। यहीं नहीं बल्कि दोनों एक-दूसरे को देखना और बात करना तक पसंद नहीं करती थीं। इसी कारण यह सिलसिला नीतू सिंह और बबीता के बाद करिश्मा कपूर और रिद्धिमा के बीच भी शुरु हो गया। जी हां, इन दोनों बेटियों ने अपनी मां की रंजिश को आगे बढ़ाने का काम किया। जिसके चलते इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट रही और ये दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करतीं थीं। सुनने में यह भी आया कि इन दोनों बहनों के रिश्ते बचपन में बेहद अच्छे थे लेकिन जैस-जैसे दोनों बड़ी होती गईं वैसे-वैसे दोनों के बीच के रिश्ते में दरार आती गई।

एक-दूसरे की शादी में नहीं पहुंची

करिश्मा और रिद्धिमा के बीच की कड़वाहट उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई जब यह दोनों एक-दूसरे की शादी में नहीं पहुंची। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर अपनी दोनों कज़िन सिस्टर्स करीना और करिश्मा के बेहद करीब हैं, लेकिन रिद्धिमा और करिश्मा के बीच कड़वाहट बरकरार है। इसके अलावा बाकी भाई-बहन भी आपस में प्यार से रहते हैं, लेकिन करिश्मा और रिद्धिमा दोनों एक-दूसरे से उखड़ी-उखड़ी रहती हैं।

रिद्धिमा की इस बात पर भड़की करिश्मा

रिद्धिमा फिल्मी लाइमलाइट से भले ही दूर हैं, लेकिन वो एक सफल बिज़नेस वुमन हैं। जी हां, रिद्धिमा ज्वैलरी और फैशन डिज़ाइनिंग का बिज़नेस करती हैं। कुछ समय पहले ये ख़बरें आईं थीं कि, रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव के साथ साथ ज्वैलरी बिज़नेस करने के लिए हाथ मिलाया। यह बात करिश्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।, जिसके कारण दोनों के बीच कड़वाहट और भी बढ़ गई। लेकिन कुछ समय बाद दोनों कि एक-साथ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसकों देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच के रिश्ते अब ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button