बॉलीवुड

ये सुपरस्टार्स पर्दे पर निभा चुके हैं महिला का किरदार, कुछ को तो पहचान नहीं पाएंगे आप

हिंदी फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जो अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाते हैं। वैसे देखा जाए तो सभी फिल्मों में अलग-अलग कहानी देखने को मिलती है। किसी फिल्म में एक्शन ज्यादा होता है तो किसी फिल्म में रोमांस दिखाया जाता है। सभी सितारे अपने रोल के हिसाब से अभिनय करते हैं। बॉलीवुड में अलग-अलग कहानी के साथ सितारों के अलग-अलग किरदार देखने को मिलते हैं। इसी वजह से लोग बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हो जाते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि फिल्म की कहानी के अनुसार अभिनेताओं को लड़की या महिला का भी किरदार निभाना पड़ जाता है, जो अभिनेताओं के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होती है परंतु फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में महिला का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्में ज्यादातर सुपरहिट जाती हैं। इनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। सलमान खान ने भी पर्दे पर महिला का किरदार निभाया है। साल 2006 में आई फिल्म “जान-ए-मन” में सलमान खान ने थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

गोविंदा

गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम की वजह से ही जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तरह तरह के किरदार निभाए हैं और यह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। गोविंदा ने पर्दे पर महिला का किरदार भी निभाया है। गोविंदा की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें वह महिला का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। राजा बाबू, आंटी नंबर वन जैसी कुछ फिल्मों में यह महिला के किरदार में कॉमेडी करते हुए नजर आए। उन्होंने अपने किरदार से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शम्मी कपूर

आपको बता दें कि ऑनस्क्रीन पर महिलाओं का किरदार निभाने का चलन आज से नहीं है बल्कि पुराने समय से ही चला आ रहा है। पुराने दौर में भी ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाया था। उन्हीं अभिनेताओं में से एक शम्मी कपूर का भी नाम आता है। जी हाँ, बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर ने पर्दे पर महिला बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। बता दें कि 1963 की फिल्म “ब्लफ मास्टर” में शम्मी कपूर ने लड़की का रोल प्ले किया था।

आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता आमिर खान ने भी ऑनस्क्रीन महिला का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि फिल्म “बाजी” का गाना “डोले डोले दिल” में आमिर खान लड़की के किरदार में डांस करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा आमिर खान टाटा स्काय और कोका-कोला के विज्ञापन में भी पर्दे पर महिला के किरदार में दिखे थे।

कमल हासन

आप सभी लोगों को फिल्म “चाची 420” तो याद ही होगी। जी हां, इस फिल्म के अंदर कमल हासन ने एक महिला का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। कमल हसन ने इस फिल्म में अपने महिला के किरदार से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

श्रेयस तलपड़े

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म “पेयिंग गेस्ट” में महिला का किरदार निभाया था। सिनेमाघरों में उनके इस किरदार पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं।

Related Articles

Back to top button