अजब ग़जब

मेरठ के लड़के ने किया कमाल, 45 दिन में बनाई दुनिया की सब से लम्बी इलेक्ट्रिक बाइक

भारत में हमेशा क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता रहता है। कई बार तो चीजें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। वहीं कई बार कुछ ऐसी भी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिससे हंसी भी बहुत आती है। वैसे देखा जाए तो कई मामलों में भारतीयों का कोई जोड़ नहीं है। खासकर जब बात जुगाड़ और क्रिएटिविटी की हो तो कहना ही क्या? वहीं जब बात की जाए तकनीक के क्षेत्र में तो उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के युवा भी किसी से कम नहीं हैं।

जी हां, बागपत जिले में रहने वाले एक युवक ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक चॉपर बाइक बनाई है, जिसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतना ही नहीं बल्कि इस बाइक को चार्ज होने में महज 2 घंटे का समय लगता है। वहीं एक बार बाइक चार्ज होने पर 1080 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं यह बाइक 700 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम है।

छोटे से गांव के रहने वाले युवक ने बनाई इलेक्ट्रिक चॉपर बाइक

दरअसल, हम जिस युवक की बात कर रहे हैं उनका नाम रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छोटे से गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने इलेक्ट्रिक चॉपर बाइक बनाई है। इस बाइक की खासियत देखकर हर कोई हैरान है। रोहित शर्मा ने मेरठ के प्राइवेट इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और अपने गांव में ईको फ्रेंडली शानदार इलेक्ट्रॉनिक चॉपर बाइक तैयार कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसका डिजाइन काफी यूनिक बनाया है। रोहित शर्मा की यह खास क्रिएटिविटी इस समय पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

2 घंटे चार्ज करो और 1080 Km चलाओ

बागपत के एक छोटे से गांव मितली के रहने वाले रोहित शर्मा ने मेरठ के दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। रोहित शर्मा का ऐसा बताना है कि चॉपर बाइक देश में नहीं बनती है इसलिए यह पहली इलेक्ट्रिकल चॉपर बाइक है, जो उन्होंने खुद तैयार की है। रोहित शर्मा ने यह कहा कि इसे चार्ज होने में महज 2 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज होने पर यह बाइक 1080 किलोमीटर तक चल सकती है।

वहीं अगर हम इस चॉपर बाइक की टॉप स्पीड की बात करें, तो वह 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह बाइक 700 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम है। रोहित शर्मा का ऐसा बताना है कि यह चॉपर बाइक 13 फीट लंबी है और उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे लंबी बाइक है। इसलिए उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए इसका आवेदन भी किया हुआ है। रोहित ने यह भी दावा किया है कि अब तक चॉपर बाइक अमेरिका में चलती थी और यह हिंदुस्तान की बनी हुई पहली चॉपर बाइक होगी।

महज 3 सेकंड में 0 से 40 तक का पिकअप

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने इस बाइक का नाम “महाबली” रखा है। रोहित की मानें, तो उसकी यह बाइक दुनिया की सबसे बड़ी पावरफुल इलेक्ट्रॉनिक बाइक है, जो पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है। इस चॉपर बाइक को 0 से 40 तक का पिकअप पकड़ने में महज केवल 3 सेकेंड का वक्त लगता है।

45 दिन की मेहनत से बनी यह बाइक

आपको बता दें कि रोहित को इस बाइक को बनाने के लिए 45 दिन की मेहनत लगी है। इसे बनाने में 1 लाख 20 हजार तक लागत आई है। इस बाइक को पूरी तरह से हाथ से तैयार किया गया है। इसकी चेचिस और पूरी बॉडी हाथ से बनाई गई है। सिर्फ टायरों को बाहर से खरीदा गया है।

Related Articles

Back to top button