धार्मिक

Rashifal 10 November: आज इन 5 राशि वालों का साथ दे रहा है भाग्य, बिजनेस में मिलेगा अच्छा मुनाफा

हम आपको मंगलवार 10 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आज अपने मन की बात हर किसी से शेयर न करें। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे। परिवार वालों के साथ कही अचानक घूमने जायेंगे। यात्रा करते हुए अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का माहौल सामान्य रहेगा। कारोबारी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन संभलकर चलाएं। शुभ काम की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है आपको संवेदनशील लोगों से बात करते वक्त सावधान रहना होगा। अकेलेपन से बचें। आज विरोधी आपके लिए दुष्प्रचार करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के योग हैं। यह कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नई संपत्ति लेने पर विचार हो सकता है। आपके मन में अचानक नया विचार आ सकता है जो आपके लिए कारगर साबित होगा। ध्यान रहे काम के चक्कर में खाना ना भूलें, आपकी सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। आज लोग आपसे बात कर खुश होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र कर सकते हैं। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम में रूकावट डाल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। आज आप अपने कार्य आसानी से पूरा करेंगे। विरोधियों से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव है। यात्राओं का भरपूर आनंद उठाएंगे। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। खर्चे पर कंट्रोल नहीं होने से परेशान रहेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसे करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मन नहीं होगा तब भी काम करना पड़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दफ्तर में शेड्यूल बदल सकता है। जरुरतमंदो को कंबल दान करें। सेहत अच्छी रहेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके बच्चे किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी सलाह लेंगे। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। मनोवांछित फल के लिए हनुमान जी को प्रार्थना अर्पित करें। समय से काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम से समय निकालकर थोडा समय अपने परिवार को दें। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी न करें। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आपको पॉजिटिव रहने की जरूरत है। अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आज नए और रोचक व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। सही और सकारात्मक लोगों से बातचीत से सहायता मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। आज का गतिशील दिन संभावनाओं से भरा है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। महिलाओं को अपने निजी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा हैं। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। परिवार में किसी बड़ी चिंता से राहत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। आज आप अपने कार्य आसानी से पूरा करेंगे। आप जिससे प्यार करते है उससे अपने प्यार का आज इजहार करें। आज आप नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। खर्चे पर थोड़ा सा काबू रखें।

आपने Rashifal 10 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सुबह उठने के बाद सबसे पहले कर दें ये सरल काम, खुल जाएगा भाग्य, बन जाएंगे धनवान

Related Articles

Back to top button