धार्मिक

घर की कुबेर दिशा में इन चीजों को रखने से बढ़ता है धन-दौलत और होती है व्यापार में तरक्की!

आज के दौर में उसी शख्स का बोलबाला है, जिसके पास धन-दौलत है। जो निर्धन होता है, ना ही उसे समाज में उतनी इज्जत मिलती है और ना ही उसका जीवन अच्छे से बीत पाता है। जीवन भर छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसता रहता है। निर्धन व्यक्ति भी धनी बनना चाहता है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। लाख मेहनत करने के बाद भी वह धनी नहीं बन पाता है। उसके द्वारा जीवन में कुछ गलतियाँ, हुई होती हैं, जिसकी वजह से उसे यह दिन देखना पड़ता है।

वास्तुशास्त्र का इंसान के जीवन पर पड़ता है प्रभाव:

वास्तुशास्त्र का हर इंसान के जीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। वास्तुशास्त्र घर की दशा और दिशा के ऊपर आधारित होता है। घर में कुछ ऐसी दिशाएं भी होती हैं, जहाँ रखे गए सामान से व्यक्ति को निर्धनता का दिन भी देखना पड़ता है। कई लोग वास्तुशास्त्र नियमों का पालन ना करने की वजह से अपना सब कुछ गँवा देते हैं। कहीं आप भी वही गलतियाँ तो नहीं कर रहे हैं। घर हो या दुकान आपको वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए।

धन की देवी माँ लक्ष्मी हो जाती हैं अप्रसन्न:

वास्तुशास्त्र के हिसाब से उत्तर की दिशा धन के देवता कुबेर और धन की देवी माँ लक्ष्मी की होती है। किसी भी घर में कुबेर उत्तर दिशा से ही प्रवेश करते हैं। इस दिशा में किसी भी चीज का सही से निर्माण करवाने से घर में खुशियों और समृद्धि की बारिश होती है। इसी दिशा से घर में सुख, शौभाग्य, धन-दौलत घर में प्रवेश करता है। ऐसी स्थिति में इस दिशा में कोई ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिससे कुबेर देव या माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाएँ। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर की इस दिशा में रखने से धन दौलत में काफी वृद्धि होती है।

घर की कुबेर दिशा में रखें ये चीजें:

*- घर की इस दिशा को कभी भी गन्दा नहीं करना चाहिए। हमेशा यह दिशा साफ़-सुथरी होनी चाहिए। जहाँ सफाई होती है वहीँ माता लक्ष्मी अपना निवास स्थान बनाती हैं।

*- इस दिशा में हरे रंग की चीजें जैसे पर्दे रंग आदि का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

*- घर की इस दिशा में तांबे के पात्र में जल भरकर उसके ऊपर पानी वाला नारियल रखें। ऐसा करने से घर के अन्दर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

*- घर की उत्तर दिशा में हरे रंग का पिरामिड रखें। इससे सभी प्रकार के वास्तुदोष नष्ट हो जाते हैं।

*- घर हो या दुकान हो इसकी उत्तर दिशा में लाल कपड़े में तीन सिक्के बाँधकर छुपाकर रख दें। ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे कोई और ना देख पाए।

*- हर दिन घर की उत्तर दिशा में एक पानी वाले नारियल पर हल्दी और कुमकुम लगाकर रखें। पुराने हो चुके नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

*- इस दिशा में कछुए की मूर्ति या फोटो रखने से आर्थिक हानि होने से बचाव होता है। घर में धन आगमन के नए-नए श्रोत बनते हैं।

*- सोते समय भूलकर भी अपना सर उत्तर दिशा में ना रखें।

Related Articles

Back to top button