धार्मिक

28 अप्रैल 2018 को श्री नृसिंह जयंती, यह खास मंत्र देंगे उन्नति और कीर्ति

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है आपको बता दें कि 28 अप्रैल 2018 को नृसिंह जयंती है भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के प्रमुख देवता माने जाते हैं यदि हम पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देखे तो भगवान विष्णु के सबसे उग्र रूप नरसिंह अवतार को माना जाता है भगवान विष्णु जी के इस अवतार ने दैत्यों के राजा हिरणाकश्यप का वध किया था भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश करने के लिए बहुत से अवतार लिए हैं और धर्म की स्थापना की है भगवान नरसिंह भी भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं भगवान नरसिंह अवतार भगवान विष्णु जी के आधे मनुष्य और आधे शेर का रूप है जिसने दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था।

यदि भगवान नरसिंह जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी दुखों और परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है आप भगवान नरसिंह को प्रसन्न करने के लिए नरसिंह मंत्र का जाप कर सकते हैं यदि आप इन मंत्रों का जाप करते हैं तो इसके जाप करने से व्यक्ति के सभी दुखों से मुक्ति प्राप्त होती है भगवान नरसिंह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं उनके जीवन में से सभी कष्टों को दूर करते हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भगवान नरसिंह के मंत्रों के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं अगर जिन मंत्रों का जाप किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में से सभी दुखों का नाश होगा और इस मंत्र के जाप करने से उन्नति और कीर्ति प्राप्त होगी।

आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में

भगवान नृसिंह का मंत्र

मंत्र:- ‘श्रौं’/ क्ष्रौं (नृसिंह बीज)।

अर्थ है:- ‘दिव्यतेजस्वी ब्रह्मस्वरूप श्री नृसिंह मेरे दुख दूर कीजिये’।

यदि आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आप इसके लिए लाल रंग के आसन पर दक्षिणाभिमुख बैठकर रक्त चंदन या मूंगे की माला से नित्य आप इसका एक हजार बार जाप कीजिए यदि आप इसका जाप करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा।

संकटमोचन नृसिंह मंत्र

ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।

यदि कोई व्यक्ति बहुत से संकटों में घिरा हुआ है तो भगवान विष्णु या श्री नृसिंह प्रतिमा की पूजा करके ऊपर दिए हुए संकट मोचन नृसिंह मंत्र का स्मरण करे तो उस व्यक्ति के जीवन में सभी मुश्किलों का हल होगा और निश्चित रूप से जो व्यक्ति की मुश्किल राह है वह आसान हो जाएगी।

विशेष नृसिंह मंत्र

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः ।

नियम:- यदि आप अपने जीवन में सर्व सिद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो 40 दिन में 5 लाख बार इन मंत्रों का जाप पूरा करना होगा आप चयनित मंत्र का प्रतिदिन रात्रि काल में जाप कीजिए आप इन मंत्रों का जाप करते समय देसी घी का दीपक जलाइए आप दो लड्डू दो लौंग दो मीठे पान और एक नारियल भगवान नरसिंह को पहले और आखिरी दिन भेंट अर्पित कीजिए फिर इन सभी सामग्री को अगले दिन विष्णु मंदिर में चढ़ा दीजिए आप आखिरी दिन दशांश हवन कराइए यदि आपके लिए दशांश हवन कराना संभव नहीं है तो आप 50 हजार मंत्र संख्या और जाप कीजिए।

नोट:- यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट कर सकते हैं और इस पोस्ट को अपने मित्रों के बीच शेयर भी कर सकते हैं हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button