धार्मिक

38 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण पर बन रहा विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेंगे कई फायदे, सुधरेगी जिंदगी

रविवार के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है, 21 जून 2020 को इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य ग्रहण पर ऐसा संयोग बन रहा है जो 38 सालों बाद देखने को मिला है, चक्राकार सूर्यग्रहण और ग्रीष्म संक्रांति एक ही दिन पड़ने वाली है, अगली बार यह अवसर 21 जून 2039 को आने वाला है, यह संयोग सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा, आखिर आपकी राशियों पर इस संयोग का कैसा असर रहने वाला है, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी। आप उल्लास और सुख सुविधाओं के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे। इस संयोग की वजह से आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए हर अवसर का आप पूरा फायदा उठाएं। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। वित्तीय, निजी जीवन और संबंधों में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रहे है। आप हर पल का आनंद उठाने वाले हैं। पुरानी शारीरिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। कुछ नई चीजें जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आप कुछ हटकर कर सकते हैं। जिसका आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को इस संयोग की वजह से मिलाजुला लाभ मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी पिकनिक या पार्टी का प्लान बना सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु अधिक तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कार्यस्थल में आपको अपने कामकाज में कुछ दिक्कत महसूस होगी। वाहन के प्रयोग में आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से सहायता मांग सकते हैं। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। जिनपर आपको अच्छी तरह से ध्यान देना होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के सामने छोटी-छोटी परेशानियां आती रहेंगी। मानसिक शांति भंग हो सकती है। आप अपनी समस्याओं का समझदारी पूर्वक समाधान करें। आपको कुछ अच्छे अनुभव हो सकते हैं। आप एकांत की तलाश करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य को करने की कोशिश कर रहे थे उसमें आपको कामयाबी मिल सकती है। जिससे आपका मन खुश होगा। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में सामान्य फल प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लोग सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जमाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपना कोई भी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करना होगा अन्यथा आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। जिसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। आप बेकार की बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों की सहायता मिल सकती है। पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है इसलिए खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। घरेलू जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की राय आपके काम आ सकती है। बोलचाल के समय आपको सतर्क रहना होगा। भविष्य की योजनाएं बनाने में घर परिवार के लोगों की मदद मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोग किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। घर परिवार की स्थितियों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी बातों को कहने से ज्यादा सामने वाले की बातों को सुने इससे आपको फायदा मिलेगा। आपके प्रयास काफी हद तक सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना होगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर मुश्किल का सामना करेंगे जिसका आगे चलकर अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों का अनचाहे जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को इस संयोग की वजह से अच्छा फल मिलेगा। आपके सुंदर व्यक्तित्व की वजह से अन्य लोग आकर्षित हो सकते हैं। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको काफी लोकप्रियता हासिल होगी। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि हो सकती है। आप सकारात्मक सोच से अपने मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में चल रही दिक्कत दूर होगी। प्यार के मामले में आप किस्मत वाले साबित रहने वाले हैं। आप अपने प्रिय के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकता है। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आसपास के लोगों की सहायता मिल सकती है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप खुलकर अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलने की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप अहम भूमिका अदा करेंगे। इस संयोग की वजह से आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी बड़ी-बड़ी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं जिसका आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। भविष्य की योजनाएं बनाने में आप सफल हो सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती है जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित होंगे। कठिन समय में कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य करें। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छे मेलजोल रहेंगे। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। साथ काम करने वाले लोग आपसे प्रभावित होंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को आर्थिक मुनाफा मिलेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आने की संभावना बन रही है। इस संयोग की वजह से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने जरूरी कामकाज का अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में सक्षम हो सकते हैं। मानसिक रूप से हल्का पन महसूस होगा। बिजनेस पार्टनर आपका पूरा सहयोग देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोगों के जीवन में शुभ घटनाएं हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्यार के मामले में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। कार्यस्थल में आपका अधिकार बढ़ेगा। आप लगातार सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम हो सकती है। घर परिवार की जरूरतों को आप पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आप अपना जीवन शांत और आनंददायक व्यतीत करने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। इस संयोग की वजह से आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। घर परिवार के जरूरी कार्य आप समय पर निपटा सकते हैं। आपके रिश्तो में मिठास आएगी। इस राशि वाले लोगों के सच्चे प्यार की तलाश खत्म हो सकती है।

Related Articles

Back to top button