धार्मिक

शनिवार के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, बन जाएगी शनिदेव की कृपा

शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करने से इस ग्रह के प्रकोप से रक्षा होती है और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। जिन लोगों के जीवन में साढ़े साती चल रही है, उन्हें इस दिन शनि देव का पूजा जरूर करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन शनि देव की पूजा करते हैं और नीचे बताए गए उपाय करते हैं। उनको शनि देव कभी भी कष्ट नहीं देते हैं। इसलिए आप नीचे बताए गए सरल उपायों को शनिवार के दिन जरूर करें। इन उपायों को करने से शनि देव के क्रोध से आपकी रक्षा होगी।

शनिवार के दिन करें ये उपाय –

जरूर जलाएं सरसों के तेल का दीपक

शनि देव की पूजा हमेशा मंदिर में जाकर ही करें। कभी भी घर में शनि देव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए और घर में इनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। शनिवार के दिन मंदिर जाकर आप शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। साथ में ही काले तिल भी शनि देव को अर्पित करें। ये उपाय करने से शनि ग्रह आपके अनुकूल ही बना रहेगा।

करें काली वस्तुओं का दान

शनिवार को सुबह पूजा करने के बाद काली वस्तुओं का दान जरूर करें। काला रंग शनि देव से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए इस दिन काली वस्तुओं का दान करना उत्तम होता है। काली वस्तुओं का दान करने के अलावा आप इस दिन चप्पल व जूतों का दान भी कर सकते हैं।

पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके करें पूजा

शनि की पूजा करते समय या शनि मंत्रों का जाप करते हुए अपने मुंह की दिशा का ध्यान जरूर रखें और इस दौरान आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर ही होना चाहिए। दरअसल शनि देव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है। इसलिए इस दिशा की ओर ही मुंह करके इनकी पूजा करना चाहिए।

नीले रंग के फूल करें अर्पित

शनि देव को नीला रंग काफी प्रिय होता हैं। इसलिए इनकी पूजा करते समय आप इन्हें नीले रंग के फूल अर्पित जरूर करें। साथ में ही इस बात का ध्यान भी रखें की इनकी पूजा करते समय आप इन्हें लाल रंग का कुछ भी न चढ़ाएं। क्योंकि लाल रंग मंगल ग्रह से संबंधित हैं और मंगल ग्रह को शनि का शत्रु माना जाता है।

हनुमान जी का करें पूजन

शनिवार के दिन हनुमान जी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव के अलावा हनुमान जी के सामने भी सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग इस दिन हनुमान के सामने दीपक जलाते हैं व इन्हें सरसों का तेल अर्पित करते हैं। उनके जीवन में कभी भी साढ़े साती नहीं आती है।

करें इन मंत्रों का जाप

शनि देव की पूजा करते समय आप नीचे बताए गए मंत्रों का जाप कर दें। इन मंत्रों को पढ़ने से शनि देव की कृपा आप पर बन जाएगी।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र:

1. ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

2. ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:

3. ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:

4. कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:

Related Articles

Back to top button