चुटकुले

Funny jokes: गर्लफ्रेंड- रंग लगवाने का क्या लोगे…? ब्वॉयफ्रेंड (शरारत से)- ज्यादा नहीं….

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

एक गंजे ने किसी नाई से बाल कटवाया….!

उसने बाल कटवाने के बाद नाई से पूछा-

कितने पैसे हुए…?

नाई ने पचास रूपये बताये….!

आश्चर्य करते हुए आदमी ने कहा- क्यों…..?

सबसे तो चालीस रूपये ही लेते हो…..

हमसे दस रूपये ज्यादा क्यों…..?

नाई ने कहा- दस रूपये बाल खोजने के हैं…..

बाकी काटने के….!!

Joke-3

दो आदमियों की बीवीयाँ मेले में खो गईं…..

जिसमे से एक हरियाणा से था और एक दिल्ली से….!

अपनी अपनी बीवी ढूंढते हुए वो आपस में मिले…..!

हरियाणा वाले ने दिल्ली वाले से पूछा- तुम्हारी वाली की पहचान….?

दिल्ली वाला बोला- 5’7″, गोरी, भूरी आँखें और पतली है….

स्लीवलेस पिंक टीशर्ट और लाल मिनी स्कर्ट पहने है…..!

तुम्हारी की क्या पहचान है….?

हरियाणा वाला- मेरे आली कै मार गोली, चाल तेरी ढूंढते है…..!!

Joke-4

Joke-5

प्लॅटफॉर्म पर ढेर सारा समान लिए खड़ी एक औरत से कुली ने पूछा-

मेडम, कुली चाहिए…..?

औरत ने बड़ी विनम्रता के साथ जवाब दिया-

नहीं भैया…. मेरे पति मेरे साथ हैं….!!

Joke-6

सेठजी- अगर तुम यह बता दो कि….

मेरी कौन सी आँख नकली है तो….

मैं तुम्हें पाँच सौ रुपए इनाम दूँगा….?

पप्पू- यह तो बिलकुल आसान है….!

आपकी बाईं आँख असली है….!

सेठजी- यह तुम्हें कैसे पता चला…..?

पप्पू- उसी में तो थोड़ी दया-ममता नजर आती है…..!

Joke-7

Joke-8

एक बहरा अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहा था….!

रास्ते में वह मन ही मन सोचने कि ज्यादा बातें करूंगा तो…..

उसे कुछ दूसरा सुनाई देगा इसलिए कम से कम बोलूंगा….!

सबसे पहले पूछूंगा कि तबीयत कैसी है…..?

वो कहेगा ठीक है….!

फिर पूछूंगा कि किसकी दवा चल रही है….?

वह डॉक्टर का नाम बता देगा….!

सोचते-सोचते बीमार का घर आ गया….!

उससे मिलते ही बहरा बोला- कहो कैसी तबीयत है…..?

बीमार- मर रहा हूं….!

बहरा- अच्छा ही है…!

भगवान करे ऐसा ही हो….!

दवा किसकी चल रही है….?

बीमार- यमराज की….!

बहरा- बहुत अच्छा डॉक्टर है….!

खाने को क्या बताया है….?

बीमार आदमी (गुस्से से)- पत्थर….!

बहरा- ठीक है….

पचने में हल्के होते है….!!

Joke-9

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं…..

और भाग रही हूं उसके साथ…..!

बाप- थैंक गॉड….!

मेरे पैसे और समय दोनों बच गए…..!

बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं….

जो मम्मी रख के गई है….!

पिता बेहोश…..!!

Joke-10

जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है…?

महिला- अब मैं क्या बोलूं…..?

मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है….!

इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है……!!

Related Articles

Back to top button