क्रिकेट

जब पत्नी साक्षी के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए थे जोरदार ठुमके, वायरल हुआ सालों पुराना Video

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बता दें, पिछले दिनों ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची में स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंचे थे।

mahendra singh dhoni

जहां धोनी ने अपने खास दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी का यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि उनका घोड़ा पोनी था। महेंद्र सिंह धोनी ने पोनी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह उसे कुछ खिलाते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा था कि, “यह मेरे लिए और भी आसान था।” बता दे, फैंस ने धोनी के इस वीडियो को काफी पसंद किया था।


अब इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक पुराना वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के लिए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, धोनी का ये वीडियो अनदेखा है। इस वीडियो में धोनी फिल्म ‘देसी बॉयज’ के सुपरहिट गाने ‘झक मारके’ पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी नीली टीशर्ट और डेनिम जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वे मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। वही उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोफे पर बैठी हुई है। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी अपना डांस शुरू करते हैं तो बगल में बैठी पत्नी साक्षी ठहाके मरकर हंसने लगती है। बता दें, इन दिनों साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

mahendra singh dhoni

बता दें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी रचाई थी। इनकी शादी में क्रिकेट दुनिया से जुड़े खास लोग और कुछ परिवार की सदस्य पहुंचे थे। शादी के 5 साल बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जीवा रखा गया।

mahendra singh dhoni

जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी पहले से ज्यादा खुशहाल हो गई और वह अक्सर अपनी बेटी के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आते रहते हैं। बता दें, जीवा आज पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है और अक्सर उनकी क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

mahendra singh dhoni

Related Articles

Back to top button