बॉलीवुड

इन 7 हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं ऋतिक रोशन, एक से ब्रेकअप के बाद हुआ था हंगामा

बॉलीवुड के सबसे फुर्तीले अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन अपने फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, यही नहीं बल्कि वो फिल्मों में जिन अभिनेत्रियों के साथ भी काम करते हैं, उन्हीं के साथ उनका नाम जुड़ जाता है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ऋतिक रोशन के लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं, आखिर ऋतिक किन किन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं…

1. करीना कपूर

ऋतिक रोशन और करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर के साथ ऋतिक रोशन का सीरियस अफेयर रहा है। खबरों की मानें तो ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ फिल्म के समय ही दोनों के बीच प्यार पनपा था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं सका। बताया जाता है कि उस वक्त ऋतिक शादीशुदा थे, जिसकी वजह से करीना कपूर से उनका रिश्ता टूट गया और फिर करीना अपनी लाइफ में मूवऑन कर गई।

2. प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन

प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी करके विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन उनका नाम कई अभिनेताओं से जुड़ चुका है। इसी कड़ी में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। माना जाता है कि दोनों के बीच प्यार फिल्म कृष के सेट से पनपा था और फिर दोनों ने अग्निपथ में भी साथ में काम किया। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते के बारे में कभी भी किसी से खुलकर बातचीत नहीं की और अब दोनों की राहें एक दूसरे से अलग हो चुकी हैं।

3. कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन

कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम कटरीना कैफ के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच प्यार फिल्म बैंग बैंग के सेट पर पनपा था, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें खूब वायरल हुई थी। इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने कटरीना कैफ पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से उनका रिश्ता ऋतिक से टूटा। इसके अलावा, सलमान खान ने भी इस पूरे मसले पर बयान दे दिया था कि ऋतिक रोशन को कैटरीना की लाइफ से दूर रहना चाहिए। बता दें कि कटरीना पर सलमान खान फिदा थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे

4. कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

फिल्म काइट्स से कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच प्यार पनपा था, जिसका अंत बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुआ। इतना ही नहीं, इन दोनों ने जितनी सुर्खियां अफेयर में नहीं बटोरी थी, उससे कहीं ज्यादा इन्होंने विवाद में बटोरी। कंगना रनौत ने तो ऋतिक रोशन पर कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दे डाली थी, जिसके बाद यह विवाद और भी गहरा हो गया था। हालांकि, अभी भी कंगना रनौत ऋतिक पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

5.  बारबरा मोरी और ऋतिक रोशन

बारबरा मोरी और ऋतिक रोशन

बारबरा मोरी के साथ भी ऋतिक रोशन का नाम जुड़ चुका है। दोनों के बीच प्यार पनपा था, लेकिन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

6. श्वेता बच्चन

बच्चन परिवार के साथ भी ऋतिक रोशन का रिश्ता खास रहा है। दरअसल, ऋतिक रोशन का दिल श्वेता बच्चन पर आया था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिलती थी और फिर अक्सर श्वेता को अभिषेक के साथ ऋतिक के घर जाते हुए देखा जाता था, लेकिन दोनों ने ही इस रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं बोला।

7. सुजैन खान और ऋतिक रोशन

सुजैन खान और ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन का दिल सुजैन खान पर आया और फिर दोनों ने शादी भी की। शादी के कुछ सालों तक रिश्ता काफी अच्छा रहा, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया।  हालांकि, अब दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

Related Articles

Back to top button