मनोरंजन

‘हुनरबाज’ में भारती सिंह की जगह लेगी ये हसीना, हर्ष लिंबाचिया संग लगाएगी ग्लैमर का तड़का

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कलर्स टीवी के डांस शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ को होस्ट कर रही थी। दोनों ही पति पत्नी काफी अच्छे से इसकी होस्टिंग कर रहे थे और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे थे, लेकिन अब कॉमेडियन भारती सिंह को इस रियलिटी शो में टीवी की मशहूर अभिनेत्री ने रिप्लेस कर दिया है।

जी हां.. भारती सिंह की जगह अब कोई और एक्ट्रेस दिखाई देंगी। हालांकि हर्ष लिंबाचिया अभी भी इस शो से जुड़े हुए हैं और वह इस टीवी एक्ट्रेस के साथ होस्टिंग करते हुए नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं कौन है यह एक्ट्रेस?

hunarbaaz

भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म

दरअसल, भारती सिंह हाल ही में मां बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में भारती सिंह ने अपने काम से दूरी बना ली है और वह अपने बेटे के साथ इन पलों को इंजॉय करेगी।

hunarbaaz

गौरतलब है कि भारती सिंह ने प्रेगनेंसी के दौरान भी अपना काम जारी रखा था और उन्होंने हुनरबाज शो के साथ ‘खतरा खतरा खतरा’ शो को भी होस्ट किया था। लेकिन अब भारती सिंह की जगह टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री सुरभि चंदना इस शो को होस्ट करती दिखाई देंगी। अब इस शो के आगे का सफर सुरभि चंदना और हर्ष लिंबाचिया तय करेंगे।

सुरभि चंदना ने शुरू कर दी शो की शूटिंग
रिपोर्ट की मानें तो सुरभि चंदना ने हुनरबाज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुरभि चंदना हुनरबाज के सेट पर दिखाई दे रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरभि चंदना शो के जज यानी की मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी।

इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया गया जिसमें सुरभि चंदना हर्ष लिंबाचिया के साथ शो में एंट्री करती हुई नजर आ रही है। वही फैंस भी सुरभि चंदना के आने से काफी खुश है। अब देखना ये है कि, सुरभि फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं?

कौन है सुरभि चंदना?

बता दें, सुरभि चंदना टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने ‘संजीवनी-2’, ‘नागिन-5’, ‘कुबूल है’ और ‘इश्कबाज’ जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। इसके अलावा वह इससे पहले भी कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुकी है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

surbhi chandna

बता दें, सुरभि चंदना को टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ से काफी पॉपुलरटी हाथ लगी थी। इस सीरियल में वह जाने माने अभिनेता नकुल मेहता के साथ नजर आई थी और इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिलहाल वह हुनरबाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। बता दें, टीवी शो हुनरबाज में परिणीति चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती जज की भूमिका में दिखाई देते हैं।

surbhi chandna

Related Articles

Back to top button