अजब ग़जब

दूल्हे ने भरा मांग में सिन्दूर, तभी उसके इस अंग पर पड़ी दुल्हन की नजर, किया शादी से इनकार

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी हर किसी के लिए बहुत जरूरी है और शादी जैसा अहम फैसला लेते समय अक्सर इंसान बहुत सोच विचार करता है। भला सोचे भी क्यों ना, क्योंकि यह रिश्ता जीवन भर का होता है। अगर हमसे कहीं भी गलती हो जाए तो इसकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसीलिए तो शादी जैसे अहम फैसले लेने से पहले आजकल लड़का और लड़की को एक दूसरे से मिलवाया जाता है।

लड़का-लड़की मिलकर बातचीत करके एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ लें और उन्हें देख लें ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी ना हो। अगर लड़का या लड़की दोनों को एक-दूसरे में किसी भी प्रकार की कमी नजर आती है तो शादी न करने का फैसला वह पहले ही ले सकते हैं। ऐसे में दोनों के बीच किसी भी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी।

अगर लड़का और लड़की दोनों शादी से पहले एक-दूसरे को पसंद कर लेंगे और एक दूसरे को समझ लेंगे तो इससे शादीशुदा जिंदगी खराब नहीं होगी। कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं कि शादी वाले दिन ही लड़के या लड़की को एक दूसरे की हकीकत पता चलती हो तो शादी टूट जाती है। इसी बीच एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है।

जी हां, शादी की सभी रस्में पूरे होने के बाद कन्यादान के समय दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथों पर पड़ी तो दुल्हन को काफी बड़ा झटका लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दूल्हे के हाथ की तीन उंगलियां आगे से कटी हुई थी। जब दुल्हन ने यह देखा तो उसने तुरंत ही शादी करने से इनकार कर दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज हम आपको जिस मामले के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिसौली का बताया जा रहा है। बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र से सोमवार की रात सिसौली गांव में बारात आई थी। धूमधाम से बारात चढ़त हुई। दूल्हे का स्वागत भी बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। शादी में जो भी बराती मेहमान आए थे, उनको खाना खिलाया गया।

जयमाला, फेरे के बाद अन्य सभी रस्मो से लेकर मांग भराई तक सब कुछ ठीक चला परंतु कन्यादान के समय हाथों में मेहंदी लगाने की रस्म के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथों की उंगलियों पर पड़ती है। दूल्हे की तीन उंगलियां आगे से कटी हुई नजर आती है, जिसे देखकर दुल्हन तुरंत शादी से मना कर देती है।

दुल्हन का ऐसा कहना है कि दूल्हे पक्ष ने सभी को धोखे में रखा। वहीं दूल्हा पक्ष का ऐसा कहना है कि कटी उंगलियों के बारे में पहले ही दुल्हन पक्ष को पूरी जानकारी दे दी गई थी। दोनों ही पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना पुलिस तक को दे दी गई। जैसे ही पुलिस को इस पूरे मामले के बारे में पता लगा तो थाना छर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बता दें ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता कराया गया। इस समझौते में दूल्हा पक्ष वालों ने दुल्हन पक्ष वालों को ₹12000 वापस किए। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

इस पूरे मामले को जानकर यही मालूम होता है कि शादी से पहले लड़का और लड़की की मुलाकात जरूर करानी चाहिए, ताकि यह दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ लें जिससे शादीशुदा जिंदगी में किसी भी प्रकार की परेशानी खड़ी ना हो।

Related Articles

Back to top button