अजब ग़जब

सुहागरात से पहले दुल्हन देख दूल्हे के रिश्तेदार की बिगड़ी नीयत,की ऐसी हरकत थाने पहुंच गई नई बहू

जब किसी लड़की की शादी होती है, तो उसके बहुत से सपने होते हैं। एक अच्छे पति और अच्छे ससुराल की चाहत हर किसी लड़की की होती है। शादी के बाद जब लड़की ससुराल जाती है, तो वह यही चाहती है कि उसका पति अच्छे-बुरे समय में उसका साथ दे और उसको अपने ससुराल वालों का भी साथ मिले। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे वह धरे के धरे रह गए। उसका साथ ना तो उसके पति ने दिया और ना ही ससुराल वालों ने। नई नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ वह काफी हैरान कर देने वाला था। नई-नई शादी हुई लड़की मजबूर होकर सुहागरात से पहले ही थाने जा पहुंची। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

दूल्हे के रिश्तेदार ने दुल्हन संग की ऐसी हरकत

आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं, यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के रिश्तेदार ने नई नवेली दुल्हन से छेड़खानी करनी शुरू कर दी थी।

जब दुल्हन ने यह देखा तो वह बहुत ज्यादा गुस्से में आ गई। दुल्हन ने इसका विरोध भी किया। लेकिन उल्टा उसी के साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी। वहीं ससुराल वालों ने भी दुल्हन का साथ नहीं दिया बल्कि उन्होंने तो उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा प्यासा भी रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि दुल्हन के साथ मारपीट और गाली गलौज भी की गई। इस पूरी घटना की चर्चा अब पूरे गांव में हो रही है।

थाने पहुंच गई नई नवेली बहू

जैसे ही यह घटना सामने आई पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में दुल्हन को खाना भी नहीं दिया गया था। जब मायके वाले पहुंचे तो लड़की उनके साथ घर आ गई और यहां से वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बल्कि कमरे में बंद करके बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी गई। दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

वहीं जब पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत आई तो उनके द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक के द्वारा ऐसा बताया गया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आएगा, तब आगे की कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दुल्हन की तहरीर के आधार पर ही मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button