समाचार

स्पा सेंटर में करवाया जा रहा था देह व्यापार, कमरा बंद कर कस्टमर ने रिसेप्शनिस्ट से किया गन्दा काम

भोपाल में एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और इस युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लंदन इवनिंग मसाज पार्लर में एक लड़की को रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर रखा गया और उसे धंधे में धकेलने की कोशिश की गई।

लंदन इवनिंग मसाज पार्लर में काम करने वाली एक लड़की को कस्टमर को खुश करने को कहा गया और इस लड़की ने फौरन ऐसा करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं इस लड़की ने हंगामा करते हुए अपने दोस्तों को बुला लिया। हंगामा होता देख स्पा की संचालिका और कस्टमर डर गया और लड़की के हाथ-पैर जोड़ने लगे। माफी मांगने की वजह से ये मामला शांत हो गया।

हालाकि लड़की ने घर आकर अपने माता पिता को सारी बात बताई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने उसे केस करने को कहा। देर रात कोलार थाने में लड़की ने संचालिका और कस्टमर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी।

कोलार पुलिस के अनुसार अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने एक केस दर्ज करवाया है। लड़की ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में स्पा की संचालिका और कस्टमर के खिलाफ एफआईआर कराई है। लड़की के अनुसार उसे जॉब की जरूरत थी। उसकी एक दोस्त ने उसे कोलार स्थित ईडन स्पा सेंटर की संचालिका का नंबर दिया था। लड़की ने संचालिका मुस्कान को फोन किया और मुस्कान ने उसे फोन पर ही नौकरी पर रख लिया।

शुक्रवार को पीड़िता नौकरी पर कई। शाम करीब 6:30 बजे मुस्कान ने उसे कहा कि कस्टमर आया हुआ है। वो कमरे में जाकर टॉवेल आदि रख दें। लड़की कमरे में टॉवल रखने गई, तो कस्टमर मदन त्रिपाठी ने अंदर से कुंडी लगा दी और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

लड़की ने तुरंत इसका विरोध किया और मदन को धक्का देकर कमरे से बाहर आ गई। उसने अपने दोस्तों को फोन लगाकर बुला लिया, जिसके बाद स्पा सेंटर में जमकर हंगामा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद मुस्कान और मदन लड़की से माफी मांगने लगे और इनके बीच सुलह हो गई। हालांकि बाद में माता पिता के कहने पर लड़की ने केस दर्ज कर दिया।

लड़की ने मदन और मुस्कान के खिलाफ देह व्यापार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

4 दिन पहले ही हुआ था एक ओर केस दर्ज

लंदन इवनिंग मसाज पार्लर पर सेक्स रैकेट का केस चार दिन पहले ही दर्ज हुआ था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने लंदन स्पा सेंटर पर 4 दिन पहले दबिश दी थी। 3 लड़कियों समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जिन लड़कियों को पकड़ा था वो नेपाल की थी और 8 हजार रुपए की सैलरी पर यहां नौकरी करती थी। कस्टमर को खुश करने पर उन्हें सैलरी से तीन गुना टिप दी जाती थी।

क्राइम ब्रांच भोपाल के एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने इस मामले में बताया कि एक हजार रुपए में यहां पर सिर्फ इंट्री होती थी। इसके बाद ग्राहक की डिमांड के अनुसार कीमत तय की जाती थी। यहां पर विदेश की लड़कियां काम करती थी और उम्र, शहर और देश के अनुसार मसाज की कीमत तय होती थी। मिनट के अनुसार चार्ज किया जाता था।

 

Related Articles

Back to top button