धार्मिक

राशिफल 23 अप्रैल: आज शनिदेव संवारेंगे 3 राशियों का भाग्य, होगा धनलाभ, रुके हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको शनिवार 23 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सक्षम रहेंगे। मन में छाए हुए निराशा के बादल दूर होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। इसके साथ ही अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बन रही है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति की संभावना रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पैसों से जुड़े हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। नौकरी में नया काम हो सकता है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। आज किसी के बहकावे में आकर कोई भी ऐसा कार्य मत लीजिए, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। कामकाज में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ लोग आपका लगातार सपोर्ट करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में आपको परेशानी ना हो। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करियर के मामले में सकारात्मक ऑफर मिलेंगे। अगर आपके लंबे समय से घर के कुछ कार्य अटके हुए हैं, तो आज वह पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके आसपास का माहौल काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। मन में किसी बात को लेकर खुश ही बनी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। आप पैसा कमाने के लिए कोई भी गलत मार्ग ना अपनाएं अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। बिजनेस में तरक्की के लिए भरपूर मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

Related Articles

Back to top button