Funny jokes: पिंटू- चिंटू तू कल रमेश की शादी में गया था ना..? कैसी है उसकी बीवी…? चिंटू-…
इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
पत्नी(फ़ोन पर)- मैं अब बाज़ार आयी हूं ख़रीदारी करने….
आप को कुछ चाहिए क्या…..?
पति- हां, मुझे जीवन का अर्थ चाहिए….
जीवन सार्थक कैसे होता है ये चाहिए…..
आत्मा की शांति चाहिए…. मुझे अपना अस्तित्व ढूंढना है…..!
पत्नी (थोड़ी चुप्पी के बाद)- ठीक है…. ठीक है….
कौन सी लाऊं….?
किंगफ़िशर या फ़ॉस्टर…..?
Joke-3
प्राइमरी स्कूल में मास्टर जी गहरी नींद मे सो रहे थे….!
तभी कलेक्टर साहब आ गये….!
मास्टर जी पकड़े गये….!
बहुत देर उठाने के बाद मास्टर की नींद खुली….!
नींद खुलते ही मास्टर कलेक्टर को देखते ही बोले-
तो बच्चों, समझ गए ना….?
कुंभकर्ण ऐसे सोता था….!
कलेक्टर साहब सन्न….!!
Joke-4
Joke-5
मुर्गियों के फार्म में एक बार निरीक्षण के लिए इंस्पेक्टर आया….!
इंस्पेक्टर- तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो…..?
पहला मालिक- बाजरा….!
इंस्पेक्टर- खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो….!
दूसरा- चावल….!
इंस्पेक्टर- गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो….!
अब संता की बारी आई….!
संता डरते-डरते बोला- हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि….
जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो…..!!
Joke-6
पत्नी ने अंग्रेजी की किताब पढ़ते हुए पति से पूछा-
ये Complete और Finish में क्या अंतर है….?
पति- जैसे मैं तुम्हें मिल गया तो….
तुम्हारी लाइफ हो गई Complete और….
तुम मुझे मिल गई तो मेरी….
लाइफ हो गई Finish…..!
पति घर से फरार है….!!
Joke-7
Joke-8
सड़क के इस पार एक पंजाबी भाई की दुकान थी….!
सड़क के उस पार एक बनिए का नया स्टोर खुला और….
साइन बोर्ड लगा कि मक्खन 100 रुपए….!
अगले दिन पंजाबी भाई की दुकान पर साइन बोर्ड था मक्खन 90 रूपए….!
उसके अगले दिन बनिए के साइन बोर्ड पर मक्खन 80 रूपए….!
इसी चक्कर के बिना पर और 2 दिन बाद बनिए के….
साइन बोर्ड पर मक्खन 60 रूपए टंगा था….!
इस सिलसिले पर निगाह रखने वाले एक मित्र….
तब पंजाबी भाई के पास पहुंचे और समझाया….!
भाई वह बनिया बड़ी पैसे वाली पार्टी है….!
वह घटा खाकर भी लंबे समय तक अपना माल बेच सकते हैं….!
तुम उसके सामने ज्यादा समय तक टिक नहीं पाओगे….!
पंजाबी भाई ने मित्र को देखा….
उसकी तरफ झुके और राजदाराना लहजे में कहा-
प्राजी….. में ते मक्खन बेचदा ही नहीं….!!
Joke-9
अपराधी- जज सहाब मै शराब पिया हुआ नही था…..
बल्कि पी रहा था….?
जज- तो ऐसा करते है तुम्हारी सजा….
1 महिने से घटाकर 30 दिन कर देते हैं….!!
Joke-10
एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया….!
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं….!
लड़की- क्या ये सही नहीं होंगे….?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा…..!
लड़की- ओह्ह नो अब मैं क्या करूँगी…..?
डॉक्टर- धीरज रखिये ईश्वर सब ठीक करेगा….!
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है….!
दरअसल, मैंने कल ही नयी सैंडिल खरीदी हैं….!
उस दुकान पर लिखा था-
“बिका माल वापस नहीं होगा”