चुटकुले

Funny jokes: पप्पू अपने दादा जी से… पप्पू- अच्छा दादू एक बात बताओ… आप 80 साल के हो गए हो…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

दशहरे पर रावण दहन के लिए एक पिता…

अपने छोटे बेटे के साथ एक दुकान पर गया….

और बोला- इस रावण के पुतले की कीमत….

सही लगा लो भाई साहब….!

दुकानदार मुस्कुराया और बोला- आप भरोसा रखें भाई साहब….

आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे….!

उस आदमी को यह बात समझने में 2 घंटे लग गए कि….

दुकानदार ने जो बात कहीं….

उसमें ‘चूना’ शब्द साइलेंट (Silent) था….!!

Joke-3

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने…

मैंने ही चोरी किए थे….!

बीवी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी….!

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे….

वह भी मैंने ही गायब किए थे…..!

पत्नी- कोई बात नहीं…

मैंने आपको माफ किया…..!

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी….

मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे…..!

पत्नी- कोई बात नहीं जी….

आप इतना मत सोचिये…..!

आपको जहर मैंने ही दिया है…..!

आप आराम से जाइए…… सब चुकता हो गया….!!

Joke-4

Joke-5

गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये….

पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है….!

लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं….!

गुरु जी- कैसे…..?

लड़का- हैंडपंप से….!!

Joke-6

सुहागरात पर हरियाणवी छोरा confuse हो रहा था कि….

जाते ही पत्नी से किस बात को लेकर शुरुआत की जाये….?

कमरे में पहुंचा, तो 5 मिनट के लिए तो….

दुल्हन के पास चुपचाप बैठा रहा….!

उसके बाद धीरे से बोला-

“के नाम है तेरा ?”

दुल्हन शरमाते हुए बोली-

क्यों…? शादी के कार्ड मे…

तेरी बुआ का नाम लिखवाया था के….!!

Joke-7

Joke-8

भले ही सबके अच्छे दिन आ जाएं….

लेकिन ये गोलगप्पों और….

रिक्शेवालों के कभी अच्छे दिन नहीं आएंगे…..!

वो लड़कियों के भैया थे….

भैया हैं…..

और भैया ही रहेंगे…..!!

Joke-9

संता (पप्पू से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते…!

यह ऐसी आदत हैं कि…

यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे…!

परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे….!

पप्पू- बस, पिताजी…..! मैं समझ गया….!

आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा….!!

Joke-10

कहते हैं…..

जहां आदमी को एक बार धोखा मिले…

वहां कभी दोबारा नहीं जाना चाहिए….!

पर क्या करें भाई…..?

ससुराल तो जाना ही पड़ता है….!!

Joke-11

एक दिन पप्पू अपने दोस्त पिंटू के साथ बैठकर बात कर रहा था….!

पप्पू (पिंटू से)- यार आजकल लड़के शादी के लिए लड़की….

देखने खुद नहीं जाना चाहते हैं…!

बल्कि अपने मां-बाप को लड़की के घर भेज देते हैं…!

यार ऐसा क्यों हो रहा है….?

पिंटू ने थोड़ी देर सोचा और बोला- आजकल के लड़के डरते हैं….

कहीं लड़की ये ना कह दे की….!

ये तो मेरी सहेली का बॉयफ्रेंड है…!!

Joke-12

Related Articles

Back to top button