मनोरंजन

इस कुत्ते की तस्वीर में छिपा हुआ है एक इंसानी चेहरा, ढूंढने में अच्छे-अच्छे हुए फेल

इंटरनेट पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल चीजें देखने को मिलती रहती हैं। इन चीजों में कोई तस्वीर हो सकती है या फिर कोई वीडियो भी हो सकती है। वैसे देखा जाए तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पजल स्टोरी या फोटो वायरल हो रही हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के गेम में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है और इस तस्वीर से जुड़े हुए सवालों को आपसे पूछा जाता है।

कई तस्वीरें ऐसी होती है जो लोगों को समझ नहीं आती। इन्हें देखने के बाद हर किसी का सिर चकराने लगता है। दरअसल, कई तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जो लोगों की आंखों में भ्रम पैदा कर देती हैं। बता दें कि इनमें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर शेयर की जाती है। इस तस्वीर में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है। जो लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनको अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई तस्वीरें देखने को मिल जाती होंगी।

बता दें कि ऑफिस ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी आंखों के सामने भ्रम पैदा करता है। हमें जो नजर आता है, वह असल में होता नहीं है और जो होता है, वह इतनी आसानी से नजर नहीं आता है। इन दिनों एक ऐसे ही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर ने लोगों का दिमाग घुमा दिया है। इस वायरल तस्वीर को जो भी देखता है, एक पल के लिए उसका सिर चकराने लगता है। आप इस तस्वीर को देखें और पता लगाएं कि इसमें एक इंसानी चेहरा कहां पर नजर आ रहा है।

ढूंढने में अच्छे-अच्छे हुए फेल

जैसा कि आप सभी लोग वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को देख सकते हैं, इसमें आपको एक कुत्ते का स्केच बना हुआ नजर आ रहा है और इसी स्केच में उसके मालिक को ढूंढने का चैलेंज है दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह तस्वीर 1880 के दशक की है, जिसे एक पहेली के तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन बच्चे तो क्या तस्वीर में छिपे मालिक के चेहरे को ढूंढने में आपके भी पसीने छूट जाएंगे। तस्वीर में मालिक के का चेहरा ढूंढने में अच्छे-अच्छे फेल हो गए हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन का सबसे कठिन हिस्सा आदमी के चेहरे को पहचानना है। तस्वीर ने हजारों लोगों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि वह जानवर के बालों के भीतर छिपे चेहरे को ढूंढ नहीं पा रहे। आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन स्केच को करीब से देखें और कुत्ते के स्केच के अंदर छिपे हुए आदमी के चेहरे को देखने की कोशिश कीजिए।

इंसानी चेहरा यहां पर छिपा है

जिन लोगों ने इस फोटो के अंदर इंसानी चेहरे को ढूंढ लिया है, वह अपने आपको सुपर जीनीयस मान सकते हैं। लेकिन जो लोग अभी भी इस तस्वीर में इंसानी चेहरे को ढूंढ नहीं पाए हैं, उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको यह सवाल का जवाब बता देते हैं।

चलिए अब आप इस फोटो को दोबारा से देखें और कुत्ते के कान के आसपास अपनी नजर दौड़ाइए। आपने देखा इंसानी चेहरा मिल गया। वैसे यह काफी आसान था, लेकिन इसमें एकाग्रता की आवश्यकता है। ध्यान लगाकर देखने पर इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button