बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को बताया “देसी गर्ल”, एक्ट्रेस ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड की “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अब तक कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी हुई कोई न कोई जानकारी शेयर करती रहती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मदरहुड लाइफ को भी खूब एंजॉय कर रही हैं। भले ही उन्होंने अपनी लाडली बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है लेकिन अक्सर वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की प्यारी-प्यारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे “देसी गर्ल” बताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटो

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अक्सर अपने परिवार के साथ वह समय व्यतीत करती हुई नजर आती हैं। अभिनेत्री अपने इस फैमिली टाइम की कई तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वैसे अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस भी उनकी बेटी की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 11 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती की एक फोटो साझा की है।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि मालती एक सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में उसका पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बस थोड़ा सा चेहरा, हाथ और पैर ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं किसी ने उसे पकड़ा हुआ है और वह कैमरे की तरफ देख रही है। फोटो के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हैशटैग में “देसी गर्ल” लिखा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस अपना प्यार जमकर लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी कुछ तस्वीरें की थीं शेयर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इससे पहले भी अपने वीकेंड की कुछ तस्वीरों को साझा किया था। उन्होंने यह तस्वीरें 8 अगस्त 2022 को शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति और बेटी मालती के साथ “संडे टाइम” को इंजॉय करते हुए नजर आई थीं। इन तस्वीरों में से एक फोटो में देखा जा सकता है कि वह अपने पति और बेटी के साथ पूल में पोज देती हुई दिख रही थीं।

वहीं प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने 40 वें जन्मदिन पार्टी के कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें प्रियंका अपनी बच्ची को पकड़े हुए नजर आ रही थीं। बता दें कि प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस जुलाई में 6 महीने की हो गई थी और उनके माता-पिता ने उनके विशेष दिन को सबसे प्यारे व नन्हे केक के साथ मनाया था। तस्वीर में उनकी बेटी को एक गुलाबी स्कर्ट पहने हुए देखा गया था, जिस पर 6 महीने लिखा था।

Related Articles

Back to top button