अजब ग़जब

नदी के अंदर दुल्हन ने उठा लिया लहंगा, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग

शादी को दिलों को आपस में जोड़ने का काम करती है। ऐसे में जब लड़का लड़की एक दूसरे से गहरा प्यार करते हैं तो उन्हें अपनी शादी को लेकर भी बहुत उत्साह होता है। हालांकि हर किसी की शादी आसानी से नहीं होती है। कई बार आपकी शादी में ढेरों अड़चने आ जाती है। इस स्थिति में कुछ लोग हार मान इसे ही अपनी किस्मत मान लेते हैं जबकि कुछ इसका सामना कर जीत का स्वाद चखते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी में आई अड़चन को बहादुरी से पार किया और शादी के बंधन में बंध गई। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक दुल्हन की तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। इन फोटोज़ में दुल्हन एक उफनती ‘लोयांग’ नदी को अपना वेडिंग गाउन उठा पार करते दिखाई दे रही है।

दरअसल ये वाक्या फिलीपीन का है। रोनिल गिलीपा और जेजीएल मासुएला पिछले दो महीने से अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि शादी के एक दिन पहले उनके इलाके में इतनी तेज बारिश हुई कि बाढ़ आ गई। अब शादी वाले दिन दूल्हा तो जैसे तैसे चर्च पहुंच गया था, लेकिन दुल्हन रास्ते में फंस गई।

दुल्हन अपने घर वालों के साथ गाड़ी में निकली थी लेकिन रास्ते में बाढ़ का पानी होने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकी। सभी को यही लग रहा था कि अब ये शादी कैन्सल करना पड़ेगी लेकिन दुल्हन इस मूड में नहीं थी। उसने अपने सामने आई मुसीबत का सामना करने की ठान ली। इसलिए वह अपना वेडिंग गाउन उठा उफनती नदी को पार करने लगी।

नदी पार कर दुल्हन जैसे तैसे चर्च पहुंची। बस यह गरिमत रही कि दुल्हन समय पर चर्च चली गई। क्योंकि उसके चर्च जाने के बाद इलाके में और भयंकर बारिश हुई। यदि दुल्हन थोड़ा और लेट पहुंचती तो उसकी शादी रद्द हो जाती। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दुल्हन शादी करने में कामयाब रही।

बाढ़ को टक्कर देने वाली इस दुल्हन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। आलम ये रहा कि फिलीपीन के स्थानीय अखबार में भी उसकी तस्वीर छापी गई। हर कोई दुल्हन की तारीफ़ों के पूल बांध रहा है। उनका कहना है कि दुल्हन ने अभी से साबित कर दिया कि वह अपनी शादी को बचाने और खुशहाल रखने के लिए कुछ भी कर सकती है।

वैसे आप लोगों को दुल्हन का ये अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button