समाचार

सफेद बाघिन देवयानी बनीं चार शावकों की मां, चिड़ियाघर में दिया जन्म-देखिए तस्वीरें

पिछले कई सालों से सफेद बाघों की संख्या में गिरावट आ रही है। जो कि एक चिंता का विषय है। हालांकि इसी बीच हैदराबाद से एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक बाघिन चार शावकों के साथ नजर आ रही है। इस बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन का नाम देवायानी बताया जा रहा है और देवयानी हाल ही में मां बनीं है। देवयानी ने चिड़ियाघर के अंदर ही इनको जन्म दिया है और सभी बाघ शावक एक दम स्वस्थ हैं।

सफेद बाघिन देवयानी हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में रहती है और चिड़ियाघर दिवस वाले दिन ही देवयानी ने शावकों को जन्म दिया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इनके जन्म की जानकारी दी और एक सीसीटीवी फुटेज भी लोगों के साथ साझा की। जिसमें देवयानी और उसके बच्चे एक साथ नजर आ रहे हैं। देवयानी के बच्चे भी उसके तरह ही सफेद हैं और एक जगह पर बैठकर आराम कर रहे हैं।

इसी साल हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में एक सफेद बाघ की मौत हो गई थी। इस पार्क में रहने वाले बाघ किरन ने जून महीने में दम तोड़ दिया था। नेहरू जूलॉजिकल पार्क ने एक प्रेस नोट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि 8 वर्षीय किरन टाइगर की मृत्यु हो गई है। उसका निधन 25 जून को सुबह 9.15 बजे हुआ है। किरन टाइघर का जन्म नेहरू जूलॉजिकल पार्क में ही हुआ था। उसके माता पिता बद्री और समीरा हैं। कुछ साल पहले किरन के पिता बद्री की 12 साल की उम्र में और दादा रूद्र की 14 साल की उम्र में जबड़े में नियोप्लास्टिक ट्यूमर के कारण मृत्यु हो गई थी।

आपको बता दें कि सफेद बाघ की संख्या काफी कम हो रही है। जिसके कारण सरकार इन्हें बचाने की हर कोशिश कर रही हैं। ऐसे में चिड़ियाघर की ओर से दी गई इस जानकारी से हर कोई खुश है।

Related Articles

Back to top button