धार्मिक

रसोई घर की चीजें भी बदल सकती हैं आपका भाग्य, इनकी जगह बदल कर देखें हो जाएगा यकीन

इंसान के जीवन में तरह-तरह की परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। किसी के जीवन में तनाव अधिक रहता है तो किसी के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां बनी रहती हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके रिश्तो में खटास उत्पन्न होती रहती है, जिसकी वजह से रिश्तो में दूरियां देखने को मिलती है। अक्सर इंसान अपने जीवन में चल रही इन सभी परेशानियों को दूर करने की हर संभव कोशिश करता है परंतु सारी कोशिशें नाकाम साबित होती है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से गुजर रहे हैं तो इसको कम करने में आपका किचन आपकी सहायता कर सकता है।

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का किचन आपकी किस्मत बदलने की क्षमता रखता है। आपको बता दें कि किचन में रखी हुई चीजों के माध्यम से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि आप इनकी जगह बदल दीजिए। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में वस्तुओं की जगह के बारे में क्या जानकारी बताई गई है।

गैस चूल्हा की जगह देखना है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे रसोई घर में सबसे महत्वपूर्ण उपकरण गैस चूल्हा होता है। अगर आप उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। अगर आप गैस चूल्हा किचन में रख रहे हैं तो उस दौरान इस बात का ध्यान दीजिए कि आप जिस स्थान पर गैस चूल्हा रख रहे हैं वहां से खाना बनाते समय व्यक्ति दरवाजे की तरफ आसानी से देख सके। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में चल रहा तनाव दूर हो जाता है।

माइक्रोवेव की जगह जरूर देख लीजिए

अभी आपने यह जाना कि रसोई घर में गैस चूल्हा किस तरह से रखना चाहिए इसके बाद वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको माइक्रोवेव का ध्यान रखना होगा। आप माइक्रोवेव को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता रहता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में रहने वाले सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। सदस्यों की बहुत सी परेशानियां कम हो जाती हैं।

रसोई घर में माखन खाते हुए कान्हा का चित्र लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पंचरत्न लीजिए, उसको तांबे के एक कलश में डालकर उसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में स्थापित कर दीजिए। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म होता है। इसके अलावा आप अपने घर का किचन आग्नेय कोण में ही बनवाएं परंतु आप इस बात का ध्यान रखें कि किचन में काले रंग के पत्थर का इस्तेमाल मत कीजिए। आप किचन में माखन खाते हुए कान्हा जी का चित्र जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

रेफ्रिजरेटर को इस दिशा में कभी नहीं रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रेफ्रिजरेटर की दिशा का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि रेफ्रिजरेटर भूलकर भी दक्षिण दिशा में मत रखिए अन्यथा इसके कारण उसमें रखी हुई चीजों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है, जिसकी वजह से दिशा का तापमान रेफ्रिजरेटर के ठंडे तापमान से मेल नहीं खाता है, जिसके कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

Related Articles

Back to top button