धार्मिक

Rashifal 4 May 2021: मिथुन राशि समेत इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, रुके काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? मंगलवार 4 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी मित्र से उपहार मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान में सुधार कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना दिमाग ठंडा रखें और मसले को सुलझाने की कोशिश कीजिए। कानूनी मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज के तरीकों में बदलाव करने की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आज किस्मत के सहारे ज्यादातर कामों में सफलता हासिल होगी। धन लाभ मिलने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। किसी रिश्तेदार से अचानक तोहफा मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन दान-पुण्य के कामों में अधिक लगेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसले की सराहना होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार कर सकते हैं। मन में बेचैनी बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। आपको अपना मन शांत रखना होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। घरेलू काम थका देने वाला होगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन एकत्रित कीजिए, यह आपके बुरे समय में काम आएगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। समाजिक जान पहचान बढ़ेगी। लंबे वक्त से जिस समय का इंतजार कर रहे थे वह समय आ चुका है। आपको अपने कामकाज में अच्छा खासा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। घर-परिवार की चिंता कम होगी। सगे-संबंधियों से मिलना-जुलना हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं।

Related Articles

Back to top button