धार्मिक

इन 6 राशियों पर सूर्य देव हुए मेहरबान, बढ़ेगी मान-प्रतिष्ठा, कामयाबी चूमेगी कदम

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर मनुष्य के जीवन में समय के अनुसार बदलाव आते रहते हैं। कभी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरपूर रहता है तो कभी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर सूर्य ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। सूर्य देव की कृपा से हर क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कामयाबी के कई नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर सूर्य देव रहेंगे मेहरबान

मेष राशि वाले लोगों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सूर्य देव के आशीर्वाद से कामकाज के क्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी सर चढ़कर बोलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की भलाई करने में आप सबसे आगे रहेंगे। काम के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको जल्दी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको व्यापार में लगातार तरक्की मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोग आत्मविश्वास और पराक्रम से मजबूत रहेंगे। आप अपनी सभी चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आपके रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूरी पूर्ति हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के लोग अपने घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। मन में धार्मिक विचार आ सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। सूर्य देव की कृपा से प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। आप परिवारिक आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। काम के सिलसिले में आपके द्वारा प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों की इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। खर्चों पर काबू रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। जल्द ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में रिश्ते बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के लोगों को जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है। आप खुद पर अधिक पैसा खर्च करेंगे। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। इस राशि के लोगों को किसी भी प्रकार के लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा हो सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की तरफ से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते अटक सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का अधिक दबाव रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप बेवजह तनाव लेने से बचें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आपको प्रिय से प्यार भरी बातें करने का अवसर मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का मन किसी बात को लेकर उदास रह सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। आप अपने प्रिय से दिल की हर बात कहेंगे। घर-परिवार में आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी ध्यान देने की जरूरत है, आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय प्यार भरा रहने वाला है। माता से सुख की प्राप्ति होगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। सूर्य देव के आशीर्वाद से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप खुशी और गर्व महसूस करेंगें।

मीन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इनकम अच्छी रहेगी। आर्थिक लेखा-जोखा सही तरीके से रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना है, आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button