धार्मिक

इन 6 राशियों पर बजरंगबली के साथ-साथ महादेव हुए दयालु, जीवन की मुसीबतें होंगी कम.

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती रहती है जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रहों की बदलती चाल की वजह से मनुष्य के जीवन, व्यापर, नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को हर सुख मिलता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को कठिन समय से गुजरना पड़ता है, आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों में शुभ संकेत दे रही है, इन राशियों के लोगों के ऊपर बजरंगबली के साथ-साथ महादेव जी मेहरबान हुए हैं, इनके जीवन की मुसीबतें कम होंगी और इनको जल्द ही धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहने वाली है। बजरंगबली और महादेव जी की कृपा से आप दृढ़ निश्चय वाले इंसान रहेंगे। आप जिस कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसको अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फल प्राप्त होगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा जो आपके मंजिल तक पहुंचा सकता है। घर परिवार की मुश्किल परिस्थितियों से मुक्ति मिलने वाली है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आप अपने कामकाज में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज को लेकर किसी उलझन में फंस सकते हैं। आप अधिक तनाव लेने से बचें। अचानक आपको प्रभावशाली लोगों का सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे आप हर परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आप अपने सभी कामकाज सकारात्मक रूप से करें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। आपको संतुलित भोजन करने की आवश्यकता है। प्यार के मामले में आपका समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर गंभीरता से सोच विचार कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति काफी नम्र स्वभाव के रहेंगे। आप निस्वार्थ होकर दूसरों की सेवा कर सकते हैं। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बजरंगबली और महादेव जी की कृपा से घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। आपका ध्यान कामकाज पर पूरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। आप कुछ नए कार्यों में प्रयास कर सकते हैं। जिसका आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी से आप मीठी-मीठी बातें करेंगे। आपको अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति किसी विशेष चीज को लेकर गंभीरता से सोच विचार कर सकते हैं। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने हाथ में कोई भी जोखिम भरा कार्य लेने से बचना होगा। बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपकी लव लाइफ सामान्य व्यतीत होने वाली है। इस राशि वाले लोगों को अत्यधिक कार्यभार मिल सकता है। आपको अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। किसी यात्रा के दौरान प्रतिष्ठित लोगों से बातचीत आगे बढ़ सकती है। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को काम के साथ-साथ अपने पारिवारिक मामलों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट हो सकते हैं। आप कुछ नई योजनाओं की तरफ आगे बढ़ेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपना समय मौज-मस्ती में व्यतीत करने वाले हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्यस्थल में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। जिससे आपका मन काफी खुश रहने वाला है। आप अपने भविष्य की योजनाओं को ठीक प्रकार से बना सकते हैं। पति-पत्नी के बिच प्रेम बढ़ेगा। आप लोग एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। मन में चल रहे नकारात्मक विचार दूर होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपना समय शुभ व्यतीत करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। बजरंगबली और महादेव की कृपा से आपको कार्यस्थल में सर्वोत्तम उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ बहुत ही खास पल व्यतीत करेंगे। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी। ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से कुछ ऐसी स्थितियां बन रही है जिससे आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज को लेकर काफी तनाव में रहने वाले हैं। आपको एक साथ बहुत सारे काम मिल सकते हैं। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। भागीदारों की मदद से आपको धन लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपना अनुभव किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रयोग ला सकते हैं जिसका आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बजरंगबली और महादेव की कृपा से आपको बड़ा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग आपके नजदीक आएंगे। लव पार्टनर के साथ आप अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका ध्यान अपने कामकाज पर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति जोश में आकर कोई भी कार्य ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आप सफलता हासिल करने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं परंतु आप आखिरी समय में सावधानी का ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक जीवन की परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसकी वजह से आप अधिक तनाव में रहेंगे। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद विवाद ना करें। घर परिवार के लोगों के सहयोग से आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप कुछ योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति कुछ मामलों को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे। जिसकी वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। मित्रों का जरूरी कामकाज में सहयोग मिल सकता है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में कामयाब होंगे। कई मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपको बोलचाल के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने हर काम को समझने की कोशिश करेंगे। कार्य स्थल में कुछ बदलाव आ सकता है। आप परिस्थितियों के अनुसार अपने आप में भी बदलाव लाएं। छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। घर परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा।

ये भी पढ़े:आज सर्वार्थसिद्धि योग के साथ इन राशियों का होगा भाग्योदय, बनेंगे सारे काम, घर में आएगी खुशियां

Related Articles

Back to top button