विशेष

18 साल बाद सानिया मिर्ज़ा संग युवराज सिंह के रिश्ते की खुली पूल, सिक्सरकिंग को लिखा यह ख़ास मैसेज

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को भला कौन नहीं जानता। यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश का हर वह इंसान जो क्रिकेट से प्यार करता है वह युवराज सिंह को जरूर जानता है। इसके अलावा जो लोग क्रिकेट नहीं देखते हैं, वह भी युवराज सिंह को अच्छी तरह से जानते हैं। युवराज सिंह एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

जब युवराज सिंह ने T-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 बोलों में 6 छक्के लगाए थे तो उन्होंने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया था। युवराज सिंह ने अपने करियर में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह 40 साल के हो गए हैं और आज यह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

युवराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से सिक्सर किंग के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में युवराज सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके माध्यम से उन्होंने युवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।

सानिया मिर्जा के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपने बेटे इजाहन को गोद में लिए हुईं हैं और युवराज सिंह भी उनके साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सानिया मिर्जा ने युवी को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए उनके लिए यह लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे मोटू। 18 साल की दोस्ती के बाद भी जब तुम बोलते हो तो मेरे चेहरे पर वो ही कन्फ्यूजन वाले एक्सप्रेशन होते हैं। आपका यह जन्मदिन बेहद शानदार रहे।”

आपको बता दें कि युवराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इन (ICC) ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें युवराज सिंह के इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी लिखे गए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई ने भी युवराज सिंह के रिकॉर्ड्स को दर्शाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सचिन तेंदुलकर ने भी युवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने युवराज सिंह के साथ की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को बर्थडे विश किया है। वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भी युवराज सिंह को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो साझा किया है और उन्होंने उनकी तारीफ भी की है। इस वीडियो में उनके द्वारा यह कहा गया है कि उनमें और युवी में काफी समानताएं भी हैं।

आपको बता दें कि 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह के पिता जी का नाम योगराज सिंह है और माताजी का नाम शबनम सिंह है। युवराज सिंह ने साल 2000 में भारत के लिए केन्या के खिलाफ डेब्यू किया था। इसके पश्चात साल 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। भारत को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे चैंपियन बनाने में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही थी।

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11778 रन अपने नाम दर्ज किए हैं। युवराज सिंह ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मुकाबले भारत के लिए खेलें। साल 2007 T-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने लगातार 6 छक्के जड़े थे और 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। युवी 132 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें 2750 रन उन्होंने बनाएं।

Related Articles

Back to top button