अजब ग़जब

71 साल की उम्र में शख्स ने की दूसरी शादी, बेटी ने तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। ये कभी भी किसी से भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन प्यार और शादी से संबंधित कई अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। इन दिनों शादी से संबंधित ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में बताया गया है कि एक 71 साल के शख्स को जिंदगी के इस पड़ाव में हमसफ़र मिल गया है।

71 साल के पिता ने की शादी

इस पोस्ट को किसी और ने नहीं बल्कि खुद इस शख्स के बेटी अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। अदिति ने ट्विटर पर पोस्ट लिखा, ‘यह मेरे 71 वर्षीय पिता है, जिन्होंने पत्नी के निधन के पांच साल बाद विधवा महिला के साथ शादी की है। मैं हमेशा से चाहती थी कि वह फिर से शादी कर लें, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अकेला होने का हक़दार नहीं है।’

क्या समाज दोनों को स्वीकार करेगा?

उसने आगे बताया कि, ‘ये मामला उतना आसान नहीं बल्कि पेचीदा रहा है। दूसरी शादी के लिए भारत में सीधा और सपाट कोई कानून नहीं है। हमें नहीं पता कि क्या समाज दोनों को स्वीकार करेगा। हम अभी भी नहीं जानते हैं कि क्या दोनों एक दूसरे के सही होंगे।’

नए-नवेले दुल्हन की तरह दिखें कपल

अदिति ने अपने पिता और दूसरी मां की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं दंपत्ति बिलकुल नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन की तरह ही नजर आ रहे हैं। दोनों ने मास्क पहन रखा है। साथ ही वे वरमाला को हाथ में पकड़कर खड़े हैं। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग बड़ी संअदिती की इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

लोगों का कहना है कि उम्र के आखिरी पड़ाव में हमें जीवनसाथी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। इस उम्र में लोगों को अकेला नहीं रहना चाहिए। उनके पिता ने शादी का फैसला करके बहुत ही अच्छा काम किया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा “आप बहुत बेहतर कर रही है ईश्वर आपके पिता और मां को जीवन की हर खुशी दें।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अदिती की इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों का कहना है कि, ‘उम्र के आखिरी पड़ाव में हमें जीवनसाथी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। इस उम्र में लोगों को अकेला नहीं रहना चाहिए। उनके पिता ने शादी का फैसला करके बहुत ही अच्छा काम किया है।’ एक यूजर ने लिखा “आप बहुत बेहतर कर रही है ईश्वर आपके पिता और मां को जीवन की हर खुशी दें।”

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘इस तरह की चीजें होनी चाहिए, क्योंकि आधुनिक वक्त में कई लोग अकेलेपन का शिकार हैं। खासकर बुजुर्ग लोग अपना साथी खोने के बाद अकेले हो जाते हैं इसलिए ये प्रयास काफी सफल होगा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि आपके पिता की दोबारा शादी हो गई। मेरा मानना है कि हर शख्स को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। लोगों की परवाह कौन करता है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बुढ़ापा दर्द है। पार्टनर को समझे बिना ये खौफनाक हो जाता है। अपने पिता की देखभाल करो। उनको अभी भी आपके प्यार और समर्थन की जरूरत होगी। मेरे माता-पिता की शादी को 65 साल हो चुके हैं। दोनों हर समय एक दूसरे के लिए हैं। उनको अलग नहीं किया जा सकता।’ ज्यादातर लोगों ने अदिति की भी तारीफ़ की और कहा कि, इस बेटी ने अपने पिता को बुढ़ापे का सहारा देकर बहुत नेक काम किया है।

Related Articles

Back to top button