बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर्स जिन्होंने अकेले दम पर अपने बच्चों का किया पालन-पोषण, बनीं मिसाल

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु ये अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्री हैं जो सिंगल मदर हैं। यह अभिनेत्रियां अपने बच्चों को माता-पिता दोनों का ही प्यार दे रही हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने खुद के बलबूते अपने बच्चों का बहुत अच्छे तरीके से पालन-पोषण किया है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

पूनम ढिल्लन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन को भला कौन नहीं जानता। यह किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि पूनम ढिल्लन ने निर्माता अशोक ठकेरिया से विवाह किया था। शादी से उसके दो बच्चे बेटी पालोमा और बीटा अनमोल हुआ। अपने पति अशोक से अलग होने की बाद पूनम ढिल्लन अपने बच्चों का पालन-पोषण खुद कर रही हैं।

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन की उम्र 45 साल की हो चुकी है और इस उम्र में वह सभी लोगों के लिए एक मिसाल बनीं हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन अभी तक कुंवारी हैं, उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया है। सुष्मिता सेन ने 25 वर्ष की आयु में पहली बेटी रेने को गोद लिया था और दूसरी बेटी अलीशा को उन्होंने साल 2010 में गोद लिया। सुष्मिता सेन अपनी दोनों बच्चियों के साथ रहती हैं और वह सिंगल मदर के रूप में अपनी दोनों बेटियों की परवरिश बहुत ही अच्छी तरह से कर रही हैं।

नीना गुप्ता

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता ने अकेले के दम पर ही अपनी बेटी मसाबा को पाला है और वह आज मसाबा नाम बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिस्ट में शुमार हैं। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से नीना गुप्ता की बेटी मसाबा हुई हैं और नीना ने विवियन से विवाह नहीं किया है।

सारिका हसन

अभिनेत्री सारिका अभिनेता कमल हसन की दूसरी पत्नी हैं। शादी से पहले 1986 में सारिका ने अपनी पहली बेटी श्रुति को जन्म दिया और 2 साल बाद सारिका विवाह के बंधन में बंध गईं। शादी होने के बाद बेटी अक्षरा का जन्म हुआ। साल 2004 में कमल हसन ने सारिका को तलाक दे दिया, जिसके बाद सारिका अपनी दोनों बेटियों की परवरिश खुद कर रही हैं।

करिश्मा कपूर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर का विवाह साल 2003 में दिल्ली के रहने वाले बिजनेस में संजय कपूर से हुआ था परंतु शादी के बाद इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। ये शादी के 11 साल बाद तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए। जब करिश्मा कपूर अपने पति से अलग हुईं तब वह अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण अकेले ही करती हैं।

कोंकणा सेन शर्मा

अभिनेत्री कोंकणा सेन ने अभिनेता रणवीर शौरी से विवाह किया था परंतु उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। आपको बता दें कि कोंकणा सेन सात फेरे लेने से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी साझा की थी। अपने पति से अलग होने के बाद कोंकणा सेन अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही हैं।

अमृता सिंह

अभिनेत्री अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। जब अमृता सिंह सैफ अली खान से अलग हुईं तब उसके बाद वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले के दम पर बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button