धार्मिक

Rashifal 6 May 2021: इन 3 राशियों का दिन रहेगा खास, धन प्राप्ति के हैं प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? मंगलवार 6 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अतिरिक्त आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। दोस्तों की मदद से आपको अपने किसी काम में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कानूनी मामलों की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। घर के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश संबंधित कामों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चो के ऊपर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। ज्यादातर सभी कामों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। निवेश संबंधित मामलों से थोड़ा बचकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि निवेश के लिए आज का दिन ठीक नजर नहीं आ रहा है। अगर आपने निवेश करने का मन बना लिया है तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित नतीजा प्राप्त होगा। घर के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मानसिक चिंता अधिक रहेगी, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक आप अपने किसी खास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप भागीदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी बढ़ेगी। आप भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेगा। प्रेम जीवन में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार करियर में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक योजनाओं में भारी मुनाफा मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। लोग आपके द्वारा किए गए नेक कामों की तारीफ करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बहुत ही जल्द मकान बनाने का सपना पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। खानपान में रूचि बढ़ सकती है परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button