धार्मिक

Rashifal 7 May 2021: मेष और मकर राशि वालों का कठिन रहेगा दिन, वहीं इन लोगों को होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 7 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। इच्छाशक्ति में कमी आएगी। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आप किसी लंबे सफर पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जिसका आपको बेहतरीन परिणाम हासिल होगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना होता रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। निवेश संबंधित मामलों में आप थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई नई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की जरूरी योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन काफी कठिन नजर आ रहा है। आप लोगों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपको अपने कामकाज में अच्छा परिणाम हासिल होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। अधूरे काम गति पर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन खूबसूरत रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका मनोबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आएगी। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। कामकाज में आप लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च कीजिए। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी ने नई योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार से जुड़े हुए अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से तोहफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रिय के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य विषम परिस्थितियों में आपका पूरा साथ देंगे। आमदनी से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन के रख-रखाव में अधिक धन खर्च होगा।

Related Articles

Back to top button