धार्मिक

Rashifal 8 May 2021: कुंभ राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, वहीं ये लोग उधार न दें पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 8 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। अचानक रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। शाम को घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आमदनी के अनुसार आपको खर्चो पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कमाई के जरिए हासिल होंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका शीघ्र ही प्रेम विवाह होने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता कम रहेगी। भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग करना उपयोगी साबित रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आज आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं परंतु जोश में आकर होश ना गवाएं, आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं परंतु आप उनको बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्यार का जज्बा अनुभव के परे है लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना होगा। रियल स्टेट से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनता बनता बिगड़ सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आप पैसो का उधार लेनदेन मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आप कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। जीवन साथी की मदद से आपको लाभ मिलने के योग हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक मुनाफा मिलेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे आपके मन को शांति और सुकून की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कम मेहनत में अधिक फल की प्राप्ति होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किस्मत हर कदम पर आपका पूरा साथ देने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा पैसा फंस सकता है।

Related Articles

Back to top button