चुटकुले

Funny jokes: पति को बाजार जाते देख पत्नी रोमांटिक होकर बोली…पत्नी- अजी सुनते हो…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

संता और बंता पहली बार एक बड़े घर की शादी में गए…

संता ने खाने की प्लेट में टीशू पेपर देखा….!

उसने उसे खाने की चीज समझा और खाने लगा….

संता को टीशू पेपर खाते देख बंता बोला-

ओए…. मत खा यार इसको, फीका है….!!

Joke-3

एक महिला अपनी नई पड़ोसन के घर के अंदर जाने लगी,

तभी उसकी निगाहें दरवाजे के ऊपर टंगे बोर्ड पर पड़ीं….

लिखा था- कृपया चप्पलों के साथ अपनी गलत सोच,

गलत हरकत, सास-बहू देवरानी-जेठानी और ननद की

चुगली बाहर ही उतार कर आएं और

एक सबसे खास बात….

अपनी तिरछी नजरों से

मेरे हैंडसम पति को ना देखें

वो बहुत सीधे हैं, किसी के भी

बहकावे में आ जाते हैं…!!

Joke-4

Joke-5

लड़की- तुम्हारे पापा क्या करते हैं….?

पप्पू- HDFC के मालिक हैं….!

लडकी- अरे वाह! एचडीएफसी बैंक के….?

पप्पू- नहीं-नहीं…

हीरालाल दही बड़े और फालूदा सेंटर के….!!

Joke-6

Govt. Office में नौकरी करते बीमार पति से उसकी बीवी बोली-

इस बार किसी जानवर के डाक्टर को दिखाओ….!

तभी आप ठीक होगे….!

पति ने पूछा- वो क्यों….?

बीवी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो,

घोडे की तरह भाग कर duty चले जाते हो,

गधे की तरह दिन भर काम करते हो,

लोमडी की तरह इधर-उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो,

बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो,

घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो,

और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो…!

इंसानों का डाक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा….?

Joke-7

Joke-8

एक शराबी नशे में साधु से टकरा गया….

साधु (गुस्से मे)- मूर्ख मैं तुझे श्राप देता हूं….!

शराबी- रुकिए महाराज मैं ग्लास….

लेकर आता हूं…!!

Joke-9

पप्पू (फेकू से)- सुना है तापमान पांच डिग्री और गिर गया है….!

ऐसे में तुम अपने ठंडे घर में खुद को गर्म कैसे रखते हो…..?

फेकू- मैं कमरे के कोने में खड़ा हो जाता हूं…..

क्योंकि कोना तो पहले से ही 90 डिग्री में होता है….!!

Joke-10

पत्नी- मैं रोज पूजा करती हूं, काश एक दिन…

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं….!

पति- एक बार मीराबाई बन कर जहर पी ले,

फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या…

तूझे सारे भगवान नजर आ जाएंगे….!!

Joke-11

पप्पू अपनी प्रेमिका से कहता है….

तेरी यादों को भुलाने के लिए दिल पे….

जो रखे थे हमने पत्थर…

कमबख्त सरक कर किडनी में…

वो आज पथरी बन गए हैं….!

अब दर्द पहले से ज्यादा है…!!

Joke-12

Related Articles

Back to top button