बॉलीवुड

कोरोना काल में जैकलिन फर्नांडीस गरीबों की मदद के लिए आईं सामने, लोगों तक पहुंचा रही हैं खाना

कोरोना वायरस की वजह से देशभर के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कोरोना की दूसरी लहर ने गंभीर रूप ले लिया है। रोजाना ही लाखों लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं और ना जाने कितने लोगों की जान भी जा चुकी है। समय के साथ साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि मरने वालों के आंकड़ों में भी वृद्धि नजर आ रही है।

कोरोना महामारी के बीच ऐसे बहुत से लोग हैं जो जरूरतमंद लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में ऐसे बहुत से सितारे भी हैं जो लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। इसी बीच अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भी ने भी गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

आपको बता दें कि लोगों की मदद के लिए जैकलिन फर्नांडीस सामने आई हैं। हाल ही में जैकलिन की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें वह मुंबई के एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने का नेक कार्य कर रही हैं। जैकलिन फर्नांडीस ने YOLO यानी यू ओनली लीव वंस फाउंडेशन की स्थापना की थी और उनके फाउंडेशन के साथ मिलकर कई एनजीओ भी मिलकर आम लोगों की सहायता कर रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि वह जायजा ले सके कि लोगों की सहायता ठीक प्रकार से हो रही है या नहीं। मुश्किल की इस घड़ी में जैकलिन फर्नांडीस जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। रोटी बैंक टीम और YOLO टीम के साथ मिलकर जैकलिन ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर कार्य किया इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री ने जरूरतमंदों को खाना खिलाया और उनके तक खाना पहुंचाया भी है।

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे संबंधित एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री लोगों को खाना बांटती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकलिन फर्नांडीस खाना बनाने वाली टीम के साथ भी कार्य करती हुई दिख रही हैं। वह अपना पूरा योगदान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर जैकलिन फर्नांडीस द्वारा उठाए गए इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जैकलिन फर्नांडीस ने पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा है कि मदर टेरेसा ने एक बार कहा था भूख शांत होने पर शांति की शुरुआत होती है। मैं वास्तव में मुंबई रोटी फाउंडेशन का धन्यवाद करना चाहती हूं। जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चला रहे हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और उसे वितरित किया है।”

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आगे लिखा है कि “मुझे इस दौरान उनकी मदद करने में गर्व महसूस हो रहा है।” उन्होंने लिखा कि “हम बस एक बार जिंदगी को जीते हैं। इसे दूसरों की मदद कर सुंदर और लायक बनाना चाहिए।” बता दें कि इससे पहले भी जैकलीन ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सैनिटाइजर, मास्क का इंतजाम भी करवाया था। जैकलिन फर्नांडीस जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहती हैं।

Related Articles

Back to top button