धार्मिक

सूर्य, शनि, बुध का एक राशि में होने से इन 3 राशियों के शुरू हुए सुनहरे दिन, मिलेगी खूब सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। ग्रहों की राशि में स्थिति के अनुसार ही शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। बता दें कि आज बुध ग्रह गोचर करके अपनी राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं और यह इस राशि में 26 अक्टूबर 2022 तक विराजमान रहेंगे। इससे 4 दिन पहले ही ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन करके अपनी स्‍वराशि सिंह राशि में प्रवेश किया था।

वहीं न्याय के देवता शनि देव इस समय अपनी स्‍वराशि मकर में विराजमान हैं। इस प्रकार से इन तीन ग्रहों का अपनी ही राशियों में होना एक दुर्लभ ग्रह स्थिति बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और शनि ग्रह का अपनी ही राशियों में होना विशेष साबित हो रहा है। इसकी वजह से कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिनको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर वह राशियां कौन सी हैं।

सूर्य, शनि, बुध इन राशि वालों का चमकाएंगे भाग्य

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए यह ग्रह स्थितियां बहुत शुभ साबित होंगी। इस राशि वाले लोगों को सूर्य के सिंह राशि में रहने के दौरान करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। इस राशि वाले लोगों के पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को बड़ी कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको पद सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं परंतु आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है, उनके लिए सूर्य ग्रह, शनि ग्रह और बुध ग्रह की स्थिति बहुत शुभ साबित होगी। इस राशि वाले लोगों को धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके वेतन में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो वह निपट सकता है। अगर आप इस दौरान निवेश करना चाहते हैं, तो आपको इसका अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य के लिए धन की बचत करने में कामयाब होंगे। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है, उनके लिए सूर्य, बुध और शनि की मौजूदगी बहुत शुभ फलदायी साबित होगी। आपको अपने हर कार्य में भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। इस दौरान विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा हुआ है, उन्हें लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई बड़ा डील फाइनल हो सकता है। कुल मिलाकर आपको इस समय के दौरान लाभ ही लाभ प्राप्त होने वाला है और किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

Related Articles

Back to top button