धार्मिक

Rashifal 9 May 2021: इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 9 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज काम के सिलसिले में नई योजना बन सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रिय से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आज भागदौड़ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपने घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपना कोई भी काम जल्दी बाजी में ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा देखने को मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर खुशी का माहौल निर्मित होगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। मानसिक चिंता और तनाव दूर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। कीमती चीजों को इधर-उधर ना रखें अन्यथा आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी काम में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। कठिन विषयों में गुरुजनों की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्थाई संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आमदनी के नए साधन प्राप्त होंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पैसों के लेनदेन में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button