अजब ग़जबसमाचार

ससुराल वालों ने जमाई के साथ किया ऐसा सलूक, अब पुलिस से मांग रहा मदद

आपने भी अक्सर कई परिवारों में ऐसा देखा होगा जहां पति पत्नी के बीच किसी तीसरे के आ जाने के बाद उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता हैं। आज हम आपको जिस केस के बारे में बता रहे हैं। यहां पर पति पत्नी के रिश्ते के बीच आने वाला तीसरा शख्स कोई और नहीं बल्कि पत्नी का परिवार था।

जानकारी के मुताबिक यह मामला बिहार के जमुई जिले का हैं। यहां पर एक शख्स का कहना हैं कि उनकी पत्नी को उसके मायके वालों ने रोक लिया है। और बार बार मनाने के बाद भी वे लोग पत्नी को उसके साथ नहीं भेज रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं शख्स का आरोप हैं कि जब वह पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया तो वहां उसके ससुराल वालों ने एक कमरे में बंद कर उसकी खुब पिटाई की। जिसके बाद अब इस शख्स ने मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया हैं। जबकि पत्नी का पक्ष रखे तो कहा जा रहा हैं कि शख्स की पत्नी ने मार-पिटाई को लेकर स्थानीय थाने में पति के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा रखा है।

बिहार का रहने वाला हैं शख्स

बताया जा रहा हैं कि यह शख्स जमुई जिले के सदर प्रखंड के दौलतपुर गांव का रहने वाला है। इस शख्स का नाम विकास कुमार और उम्र 36 साल बताई जा रही हैं। विकास की पत्नी रिंकी कुमारी बीते कई समय से अपने मायके में ही रह रही हैं। ऐसे में वह जब भी अपनी को लेने के लिए जाते हैं तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके लिए विकास ने पिछले एक साल से अपने साले प्रदीप शर्मा और चिंटू शर्मा के खिलाफ पिछले एक साल से शिकायत दर्ज की हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

2011 में हुई थी शादी

विकास और रिंकी की शादी साल 2011 में की गई थी। जिसके बाद विकास साल 2014 में पत्नी के साथ अपनी नौकरी के चलते दमन चले गए थे। जिसके बाद अगले साल 2015 में वे लोग अपने बेटे के साथ होली मनाने के लिए परिवार के पास आए। इस दौरान ही रिंकी अपने बेटे के साथ मायके चली गई। और फिर लौट कर नहीं आई।

विकास जब भी रिंकी को लेने के लिए जाता तो उसे मना कर दिया जाता या फिर उसके साथ मारपीट की जाती। हालांकि जब बात कोर्ट तक पहुंची तो कोर्ट के आदेश के मुताबिक रिंकी को विकास के साथ भेज दिया गया। इसके बाद पिछले साल 2021 में विकास के ससुर के निधन पर रिंकी को मायके भेजा तो ससुराल वालों ने दोबारा रिंकी को भेजने से मना कर दिया।

ससुराल वालों ने की पैसों की मांग

विकास आरोप हैं कि ससुर के निधन के समय ससुराल वालों ने उनसे पैसों की मांग की थी। जिस पर उन्होंने पत्नी को पांच हजार रुपए भी दिए। लेकिन ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद ससुराल वालों ने पत्नी के भेजने से इंकार कर दिया। ऐसे में जब विकास अपनी पत्नी को लेने उसके घर गए तो वहां उनकी सास, साली और सालों ने कमरे में बंद कर के उन्हें बुरी तरह से पीटा। जिसके लिए विकास का इलाज भी चला।

दो बेटियां मां के साथ जबकि बेटा रहता हैं पिता के पास

विकास का कहना है कि इसके बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी को वापस लाने की काफी कोशिश की लेकिन ससुराल वालों ने उसे भेजने से साफ मना कर दिया। विकास और रिंकी तीन बच्चों के माता पिता भी हैं। बड़ा बेटा विकास के साथ ही रहता हैं, जबकि विकास की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ रहती हैं।

Related Articles

Back to top button