धार्मिक

Rashifal 12 May 2021: मेष सहित इन 3 राशियों को धन लाभ के हैं संकेत, सभी राशियों का जानें हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 12 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलु जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। बच्चों की तरफ से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े अधिकारी आपके कुछ जरूरी कामों में मदद कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका समय अच्छा नजर आ रहा है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। मित्रों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहने वाली है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका समय मिलाजुला रहने वाला है। कठिन मेहनत करने के बाद आपके काम पूरे होंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। घर के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आपको अपने जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहेगा। धन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि कोई भी कार्य पूर्ण होने तक योजनाओं का खुलासा मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको किसी भी प्रकार की यात्रा पर जाने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में छवि सुधारने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धन से जुड़े हुए मामलों में सोच-विचार करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पुराने बनाए गए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपको धन की बचत करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आज का समय लाभ लेने का है। आप कामकाज में खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी जानकार व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। छोटे निवेश से आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने निखरकर आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। धन प्राप्ति के सुगम योग नजर आ रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। गलत कार्यों से बचने की कोशिश कीजिए। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज संयम बनाए रखें। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्तों की मदद से लाभ मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Back to top button