धार्मिक

बुधवार को करें ये आसान काम, भगवान गणेश की कृपा से जीवन की विघ्न-बाधाएं पल भर में हो जाएंगी दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाए तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं। भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इनके आशीर्वाद से मनुष्य के जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार, अगर कोई भी शुभ काम किया जाता है तो सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि कोई भी शुभ काम करते समय अगर पहले गणेश जी की पूजा की जाए तो इससे विघ्न दूर होते हैं और सफलता मिलती है। भगवान गणेश जी अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भगवान गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं और आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं बुधवार के ये उपाय कौन से हैं।

भगवान गणेश जी को लगाएं सिंदूर

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का गंगाजल से अभिषेक कीजिए। उसके पश्चात आप सिंदूर लगाएं। अगर आप भगवान को सिंदूर लगाते हैं तो इससे वह अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। आप यह उपाय रोजाना कर सकते हैं, इससे आपको लाभ मिलेगा।

भगवान गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा घास

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने का बेहद शुभ दिन माना जाता है। अगर आप भगवान गणेश जी की पूजा कर रहे हैं तो आप उस दौरान उन्हें दूर्वा घास अर्पित जरूर कीजिए। आपको बता दें कि भगवान गणेश जी को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो अगर भगवान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित किया जाए तो इससे कामकाज की परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप रोजाना भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करेंगे तो इससे जीवन के कई कष्ट दूर होंगे और भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

भगवान गणेश जी को लगाएं भोग

आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान आप उन्हें लड्डू या फिर मोदक का भोग लगाना ना भूलें। भगवान गणेश जी को मोदक के लड्डू अति प्रिय हैं। आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को अपनी इच्छा अनुसार सात्विक चीजों का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होंगे।

भगवान गणेश जी की करें आरती

बुधवार के पावन दिन आप भगवान गणेश जी की पूजा में उनकी आरती जरूर कीजिए। आपको बता दें कि बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का अधिक से अधिक ध्यान करना चाहिए। अगर आप अपने सच्चे मन से भगवान की पूजा आराधना और आरती करते हैं तो इससे गणेश जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इतना ही नहीं बल्कि आपको मनवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। गणेश जी की कृपा से आपके जीवन की विघ्न-बाधाएं पल भर में दूर हो जाएंगी

Related Articles

Back to top button