धार्मिक

Rashifal 13 May 2021: कन्या और कुंभ सहित इन 2 राशि वालों को किस्मत का मिलेगा साथ, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 13 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सकारात्मक सोच रखनी होगी। कामकाज के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत का उचित नतीजा प्राप्त होगा। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक धन खर्च हो गए सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। पारिवारिक जीवन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप थोड़े थके-थके महसूस करेंगे। आप बेवजह तनाव मत लीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। पूर्व में किए गए कार्यों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। कामयाबी आपके कदम चूमेगी। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। किस्मत के सहारे आपको चारों तरफ से लाभ मिलेंगे। धन प्राप्ति होने की संभावना है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। आप अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने पराक्रम के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। बच्चों की तरफ से अधिक चिंता रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के नए जरिए हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में ध्यान लगा पाना बहुत ही मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, इसलिए आप ऐसी कोई भी बात ना करें जिससे जीवनसाथी के दिल को दुख पहुंचे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन शुभ रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किस्मत और समय आपका पूरा साथ देगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जरूरी योजनाओं पर पूरा फोकस करना होगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button