बॉलीवुड

अपने ससुर पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस, देती हैं पिता का दर्जा

शादी के बाद हर लड़की को नए घर में जाना होता है और एक नए परिवार के साथ रहना पड़ता है। ऐसे में हर लड़की का ये ख्वाब होता है कि शादी के बाद जहां भी उसे जाना पड़े तो माता पिता की तरह प्यार करने वाले उसे सास ससुर और बाकी परिवार वाले मिलें।

माना जाता है कि शादी के बाद लड़कियां अपने पति के बाद सास से ही सबसे ज्यादा करीब होती हैं। जबकि बहुत कम ही ऐसा होता है कि लड़कियां अपने ससुर के ज्यादा करीब हों। बहरहाल, कुछ ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने ससुर संग अच्छी बॉन्डिंग बनाई है।

बी टाउन की ऐसी कई अभिनेत्रियां जिन्हें पिता के समान ससुर मिले हैं। ऐसे में ये अभिनेत्रियां अपने ससुर को पिता समान मानती हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही ससुर-बहु की जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका रिश्ता बाप-बेटी जैसा है। आइये जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

दीपिका पदुकोण-जगजीत सिंह भवनानी

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पदुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह संग धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद दीपिका कुछ समय तक अपने ससुराल वालों संग रही थीं। बता दें कि दीपिका और उनके ससुराल वालों के रिश्ते काफी अच्छे हैं।

वैसे तो दीपिका पदुकोण, रणवीर के परिवार के साथ काफी अच्छे से घुल मिल गईं, मगर रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी के साथ दीपिका के रिश्ता काफी अच्छे हैं। दीपिका अपने ससुर को पिता समान मानती हैं, तो वहीं जगजीत भी दीपिका को अपनी बेटी की तरह ही प्यार करते हैं।

ऐश्वर्या राय-अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के सबसे जाने माने परिवारों में से एक बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय ने तो अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। खैर, जब साल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई और उसके बाद से वो बच्चन परिवार की बहु बनीं।

शादी के 13 सालों बाद आजतक ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच किसी तरह की कोई अनबन की खबर नहीं आई, इसकी वजह ये है कि ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार संग काफी अच्छी बॉन्डिंग बना रखी है।

बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली में अमिताभ बच्चन से सबसे ज्यादा क्लोज हैं। दोनों का रिश्ता बाप-बेटी जैसा है। एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन अपने बहु से बेहद प्यार करते हैं, तो वहीं ऐश्वर्या भी अपने ससुर अमिताभ को पिता की तरह सम्मान देती हैं।

अनीता हसनंदानी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी रचाई थी। अनीता की भी बॉन्डिंग अपने ससुर से काफी अच्छी है। वैसे इसी साल अनीता हसनंदानी के ससुर का निधन हो गया, जिसके बाद अनीता को काफी दुख हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ससुर के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

सामंथा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर शुमार सामंथा ने साल 2017 में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी रचाई थी।  शादी के बाद सामंथा अपने ससुर नागार्जु का खूब सम्मान करती हैं।

सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं, उनकी भी अपने  ससुर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ससुर बहु कम बाप बेटी अधिक लगते हैं। शादी के बाद दिए एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि मैं एक पापा का घर छोड़कर दूसरे पापा के घर आई हूं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास संग शादी रचाई थी। निक से शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में ही सेटल हो गई हैं और अक्सर अपने पति के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। निक जोनास के पैरेंट्स भी प्रियंका चोपड़ा संग काफी अच्छा रिलेशन रखते हैं।

Related Articles

Back to top button