मनोरंजन

भारती सिंह ने घटाया अपना वज़न, बनी फैट टु फ़ीट

‘कॉमेडी क्वीन’ के रूप में पहचानी जाने वाले भारती सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर इंटरटेनमेंट दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं, वहीं भारती भी अपने फैंस को हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। इसी बीच भारती सिंह अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं।

bharti singh

अब एक बार फिर भारती सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इन नई तस्वीरों में भारती का लुक पहले से अलग नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना वजन इतना ज्यादा कम कर लिया है कि अब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी इन तस्वीरों को देखकर हर कोई दंग रह गया है।

bharti singh

तस्वीरों में भारती सिंह को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में भारती सिंह रेड शिमरी आउटफिट मैं दिखाई दे रही है, साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। वहीं हर्ष लिंबाचिया भारती सिंह के साथ मैचिंग सूट में दिख रहे हैं साथ ही ये जोड़ी एक साथ बेहद ही खूबसूरत लग रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा कि,” पहले से और मजबूत..।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती के इस न्यू लुक को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो भारती सिंह ने अपने वजन को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की सहायता ली है जिसके चलते वह 15 किलो वजन कम कर चुकी है। इसके अलावा भारती सिंह पिछले कुछ समय से अपने वजन को लेकर बहुत मेहनत कर रही है। यही वजह है कि वह पहले से फिट नजर आ रही है।

bharti singh

अगर बात करें भारती सिंह के करियर के बारे में तो उन्होंने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहले शो के जरिए ही भारती सिंह को  अच्छी खासी पहचान मिली थी। इसके बाद ही उन्हें लगातार कई शो के ऑफर हुए। भारती अब तक ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’,

bharti singh

‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’  ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई शो में नजर आ चुकी है। खास बात यह है कि भारती ना सिर्फ एक अच्छी कॉमेडियन है बल्कि वह एक बेहतरीन डांसर भी है। उन्होंने डांसिंग बेस्ट रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी अपना हुनर दिखाया है। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज में बतौर होस्ट नजर आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button