विशेष

बुलंद हौसलों को सलाम! कोरोना मरीजों की सेवा कर रही हैं 9 महीने की गर्भवती डॉक्टर

कोरोना वायरस की वजह से सभी लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। संकट की इस घड़ी में लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस परिवार के किसी सदस्य को कोरोना हो गया है तो उनको सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी खतरनाक साबित हो रही है कि रोजाना ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। ऑक्सीजन की कमी है जिसके चलते लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना ही जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सही मायने में यही लोग असली हीरो हैं। आज हम आपको जालंधर की एक डॉक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो 9 महीने की गर्भवती हैं परंतु इसके बावजूद भी लोगों की लगातार सेवा कर रही हैं।

वैसे देखा जाए तो असली हीरो वही होता है जो देश और समाज के लिए कुछ करता है। आज हम आपको ऐसे ही असली हीरो से मिलवाने वाले हैं जिनका नाम डॉक्टर ऋचा चतरथ है। उन्होंने जिंदगी से ज्यादा देश और समाज को तवज्जो दिया और देश की रियल हीरो बन गईं। आपको बता दें डॉक्टर ऋचा चतरथ बहुत ही जल्द एक प्यारे से बच्चे की मां बनने वाली है परंतु उन्होंने इस अवस्था में भी छुट्टी नहीं ली। प्रेग्नेंसी की हालत में भी वह रोजाना मरीजों का हालचाल जानती हैं और उनका इलाज कर रही हैं।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब चन्नप्रीत सिंह मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखरेख के लिए जिस डॉक्टर ने अपनी तरफ से योगदान दिया है, उस डॉक्टर का नाम डा. ऋचा चतरथ है। वह 9 महीने की गर्भवती हैं परंतु उनका हौसला बुलंद है। वह इस अवस्था में भी मरीजों की सेवा में कोई भी कमी नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि वह यहां की नोडल अफसर हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए डॉक्टर और स्टाफ से तालमेल और दवाइयों से लेकर उनकी अन्य सभी जरूरतों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी ली है।

कोरोना महामारी के बीच लोगों को बहुत सी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में डॉक्टर ऋचा चतरथ इस अवस्था में भी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी हुई हैं। उनका कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से अस्पताल में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी बढ़ने पर अस्पताल में लेवल-1 मरीजों के लिए कोविड-19 सेंटर बनाया गया है। इसकी तैयारी पिछले 1 महीने से हो रही हैं। डॉक्टर ऋचा चतरथ को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। हाल ही में सेंटर का शुभारंभ किया गया था।

आपको बता दें कि डॉक्टर ऋचा चतरथ की डिलीवरी अगले दो सप्ताह में होने वाली है। उसके बाद वह घर से फोन पर स्टाफ और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगी। डॉक्टर ऋचा चतरथ का कहना है कि उनको मालूम है कि गर्भ के दौरान कोरोना से बचकर रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। इसी वजह से वह कोविड-19 का पूरी तरह से पालन करेंगी।

Related Articles

Back to top button