चुटकुले

Funny jokes: पप्पू लिफ्ट में था तभी एक सुंदर लड़की महंगा परफ्यूम लगाकर लिफ्ट में आई और…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

कौन कहता है देश में लड़कियों की तरक़्क़ी नही हुई….?

पुराना गाना याद है….. “ढपली वाले, ढपली बजा”?

और आज का गाना सुनो….

“डीजे वाले बाबू, मेरा गाना बजा दो”….  ढपली से डीजे तक आ गई लडकी

और लोग कह रहे तरक़्क़ी नही हुई….!!

Joke-3

एक जूनियर एंप्लॉय ने गलती से अपने बॉस का नंबर लगा दिया और कहा-

जूनियर- ओये 2 मिनिट में मेरी केबीन में कॉफी भेज दे….!

बॉस चिल्लाया- क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं….?

जूनियर- नहीं…!

बॉस- मैं इस ऑफिस का बॉस बोल रहा हूं…!

जूनियर (उसी आवाज में)- और क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं….?

बॉस- नहीं…!

जूनियर- थैंक गॉड (और तूरंत फोन काट दिया)

Joke-4

Joke-5

मैडम बच्चे का बैग चेक करने लगी….

मैडम- इतनी छोटी से उम्र में सनी लियोनी की..

फोटो बैग में रखता है….!

चिंटू- तो क्या आपकी रखूं….?

बर्दाश्त तो आपसे वो भी नहीं होगा…!!

Joke-6

एक लड़का और लड़की पार्क में घूमने जाते हैं तभी तेज बारिश हो जाती है….

अब सोचो आगे क्या हुआ होगा…?

सोचो….

सोचो….

होगा क्या…..?

लड़की का मेकअप उतर गया और लड़का डर के भाग गया….!!

Joke-7

Joke-8

एक भैंस घबराई हुई जंगल में भागी जा रही थी….

तभी एक चूहे ने उससे पूछा क्या हो गया बहन जी….

कहां भागी जा रही हो…?

भैंस बोली- जंगल में पुलिस हाथी पकड़ने आई है…!

चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो हाथी नहीं हो….

भैंस बोली- यह भारत है भाई…. पकड़े गए तो 20 साल….

अदालत में ये सिद्ध करने में ही लग जाएंगे कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं….!

यह सुनते ही चूहा भी भागने लगा….!!

Joke-9

बीवी को ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाना था…

मोनू वहीं बैठकर अखबार पढने लगा….

थोड़ी देर बाद एक महिला आई और मोनू के कंधे पर….

हाथ रख कर बोली, “चलिए”

कसम से मोनू के तो पसीने छूट गए और बोला-

“बहन जी, मैं तो शादीशुदा हूं और यहां अपनी पत्नी का साथ आया हूं”

औरत बोली- “अरे मैं ही तुम्हारी पत्नी हूं”

कमाल कर दते हैं ब्यूटी पार्लर वाले भी….!!

Joke-10

परीक्षा में एक लड़की ने बगल वाली सीट पर बैठे लड़के से पूछा-

कि “यमक” अलंकार की परिभाषा बताओ एक उदाहरण के साथ….

लड़के ने बोला- जब एक ही शब्द दो बार आए और दोनों शब्दों

का अर्थ भिन्न-भिन्न हो तो उसे “यमक” अलंकार कहते हैं….!

जैसे- तुम रूठा ना करो, मेरी जान…..!

मेरी जान निकल जाती है….!!

लड़के को नोबल पुरस्कार देने पर विचार किया जा रहा है….!!

Joke-11

Related Articles

Back to top button