बॉलीवुड

ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं 50 साल की उम्र पार लेकिन लगती हैं हसीन, बढ़ती जा रही है खूबसूरती

बॉलीवुड में कोई ना कोई नया स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर नया ट्रेंड देखने को मिलता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। इन अभिनेत्रियों के फैशन और स्टाइल को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र आगे बढ़ ही नहीं रही है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और यह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी उम्र 50 साल से पार हो चुकी है परंतु इतनी उम्र होने के बावजूद भी उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। खूबसूरती के मामले में यह आज की अभिनेत्रियों को टक्कर दे सकती हैं। अगर आप इन अभिनेत्रियों की तस्वीरों को देखेंगे तो आप खुद उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। आज भी यह हसीनाएं लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

तब्बू

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है और यह आज भी यंग अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आपको बता दें कि तब्बू अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिए भी जानी जाती हैं। तब्बू रोजाना योग करती हैं और वह इंटरनेट पर अपनी योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती रहती हैं।

रेखा

बॉलीवुड में जब स्टाइल और फैशन सेंस की बात की जाती है तो इस मामले में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। रेखा इतनी ज्यादा उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। इनको देख कर ऐसा लगता है मानो उनकी उम्र ही थम गई हो। आज भी रेखा की अदाओं से लेकर उनके हुस्न के चर्चे उतने ही शुमार हैं जितने 40 साल पहले हुआ करते थे। आपको बता दें कि रेखा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। रेखा का ऐसा मानना है कि योग से इंसान मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत रहता है। चाहे रेखा कितनी भी व्यस्त क्यों ना हों परंतु वह रोजाना योग जरूर करती हैं।

भाग्यश्री

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री 52 साल की हो चुकी है और यह दो बच्चों की मां भी हैं परंतु उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। भाग्यश्री खुद को फिट रखने के लिए रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करती हैं। भाग्यश्री योग और डेडीकेटेड जिम रेट स्टैमिना बिल्डिंग एक्सरसाइज भी करती हैं और यह अच्छी डाइट भी लेतीं हैं।

संगीता बिजलानी

60 साल की उम्र में भी संगीता बिजलानी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इनकी खूबसूरती के पीछे रोजाना योग और एक्सरसाइज का हाथ है। संगीता बिजलानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वर्कआउट और योगा की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती रहती हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैअन। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की उम्र 53 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी यह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। माधुरी की खूबसूरती के पीछे उनकी फिटनेस का राज छुपा हुआ है। माधुरी अपनी फिटनेस का श्रेय योग और खास डाइट को देती हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित को जिम जाना पसंद है और वह अपने आपको फिट रखने के लिए रूटीन का सख्ती से पालन भी करती हैं।

Related Articles

Back to top button