बॉलीवुड

अनिल कपूर की बेटी रिया ने करण बूलानी से रचाई शादी। जानिए कौन हैं करण बूलानी…

अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ रिया कपूर ने लिए सात फ़ेरे। करण करते हैं यह काम...

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जी हां 14 अगस्त को रिया ने अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। बेटी की शादी के बाद अनिल कपूर भी बेहद खुश नजर आए। इस खास मौके पर परिवार व चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे। बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी सभी रस्में पूरी हुई। उसके बाद अनिल कपूर घर के बाहर आए और उन्होंने वहां मौजूद सभी को मिठाईयां बांटी।

गौरतलब हो कि इस दौरान अनिल कपूर के चेहरे पर वही चमक देखी जा सकती थी जो एक बेटी के बाप के चेहरे पर उसकी शादी के बाद होती है। इस दौरान अनिल कपूर सभी से अपनी बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे। बता दें कि करण बूलानी बॉलीवुड के लिए कोई नया नाम नहीं है। फिर भी आइए जानते है कि कौन हैं करण बूलानी जिनके साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं रिया कपूर…

हम आपको रिया कपूर के पति के बारे में बताएं। उससे पहले बात कर लेते हैं रिया कपूर की शादी से जुड़े कुछ दिलचस्प क़िस्सों की। बता दें कि बेटी की शादी के खास मौके पर अनिल कपूर नीले कुर्ते में नजर आए और वो हमेशा की तरह काफी डेशिंग लग रहे थे। वही अपनी बहन रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। सोनम कपूर ने हल्के आसमानी रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी जूलरी पहनी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आखिर कौन है अनिल कपूर का दूसरा दामाद?…

बता दें कि बॉलीवुड फिल्म स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने 14 अगस्त को शादी रचा ली है। रिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी की है। करण बूलानी का नाम फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए कोई नया नहीं है। हालांकि उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि अनिल कपूर का दूसरा दामाद आखिर कौन हैं। तो आइए यहां जानते हैं।

मालूम हो कि करण (Karan Boolani) एक मशहूर निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘आयशा’, ‘वेकअप सिड’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।साथ ही साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।

13 साल से रिया कपूर को डेट कर रहे हैं करण बूलानी…

फिल्म स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) को लंबे वक्त से जानती हैं। दोनों 13 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं करण ने सोशल मीडिया पर रिया कपूर और उनकी फैमिली के साथ काफी तस्वीरें शेयर की हुई हैं।

रिया कपूर की तरह फिल्ममेकर हैं करण बूलानी…

बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) एक फिल्म निर्माता है। उन्हीं की तरह उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) भी एक फिल्ममेकर हैं। फ़िल्म मेकिंग के अलावा करण बूलानी ऐड फ़िल्म भी बनाते हैं। अभी तक कम से कम 500 सौ ऐड फ़िल्म वह बना चुके हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण बूलानी (Karan Boolani) ने अपना फिल्मी करियर ही ऐड फिल्ममेकिंग के जरिए शुरू किया था। उन्होंने करीब 38 देशों में फिल्में बनाई हैं।

डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते हैं करण…

करण केवल फिल्म प्रॉडक्शन और डायरेक्शन ही नहीं बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग से भी जुड़े हुए हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘दैट हीलिंग फीलिंग’ काफी फेमस हुई थी। इसके बाद करण इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रड्यूसर्स असोसिएशन के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए थे।

वेब सीरीज का किया है डायरेक्शन…

वहीं करण बूलानी ने अपने करियर में नेटफ्लिक्स की मशहूर स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘सेलेक्शन डे’ का भी डायरेक्शन किया है। यह सीरीज अरविंद अडिगा की इसी नाम से लिखी गई किताब पर बनाई गई थी।

करण बूलानी ने ऑस्ट्रेलिया से की है पढ़ाई…

बता दें कि रिया कपूर (Rhea Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके उनके पति करण बूलानी (Karan Boolani) ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहां उन्होंने फिल्म और टीवी में ग्रेजुएशन किया था।

इंटनरेशन अवॉर्ड जीत चुकी हैं करण बूलानी की शॉर्ट फिल्में…

गौरतलब हो कि करण बूलानी की शॉर्ट फिल्में इंटरनेशनल स्तर पर प्रसिद्धि हासिल कर चुकी हैं। उनकी फिल्म ‘La fourchette’ कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी। जहां न्यू यॉर्क फिल्म फेस्टिवल में ये बेस्ट फिल्म का खिताब हासिल करने में सफल रही।

गूगल, नाइक जैसी कंपनियों के लिए कर चुके हैं ऐड शूट…

इतना ही नहीं करण बूलानी (Karan Boolani) गूगल और नाइक जैसी कंपनियों के लिए ऐड और डॉक्यूमेंट्रीज भी शूट कर चुके हैं।

सोनम कपूर की शादी में खूब जमाया था रंग…

वहीं फिल्म मेकर करण बूलानी ने रिया कपूर की बहन सोनम कपूर की शादी में खूब रंग जमाया था। सोनम कपूर भी करण बूलानी की अच्छी दोस्त हैं।

शादी के पहले ही रिया कपूर की फैमिली का हिस्सा बन चुके थे करण बूलानी…

बता दें कि रिया कपूर (Rhea Kapoor) से शादी से पहले ही करण बूलानी की एंट्री एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर में हो चुकी थी। वो उनकी फैमिली के बेहद करीब रहें हैं।

अर्जुन कपूर से भी है करण बूलानी की दोस्ती…

आख़िर में जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के साथ भी करण बूलानी (Karan Boolani) की खूब पटती है और दोनों अच्छे खासे दोस्त हैं।

Related Articles

Back to top button