Video: जब फैन ने ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन के सामने कर दिया था प्रपोज, अभिनेता का ऐसा था रिएक्शन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन को भला कौन नहीं जानता। यह एक शानदार फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। आमतौर पर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और प्रसिद्ध अभिनेत्री जया भादुरी के बेटे हैं। वैसे देखा जाए तो अभिषेक बच्चन बहुत ही सुलझे हुए और शांत मिजाज व्यक्तित्व के माने जाते हैं। आप सभी लोगों ने अभिषेक बच्चन को किसी भी प्रकार के विवादों में घिरे हुए बहुत कम ही देखा होगा परंतु ऐसा नहीं है कि अभिषेक गलत बात का विरोध नहीं करते हैं।
अगर अभिषेक बच्चन को कोई भी बात नागवार गुजर जाए तो उसका विरोध भी यह जमकर करते हुए नजर आते हैं और मुंह तोड़ जवाब देते हैं। अभिषेक बच्चन भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं परंतु उनके आदर्शों का पैमाना थोड़ा अलग ही देखने को मिलता है। अभिषेक बच्चन बेवजह की चर्चाओं से दूर रहना ही पसंद करते हैं परंतु कई बार ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं जिसके चलते अभिषेक बच्चन सुर्खियों में आ गए। आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जब अभिषेक बच्चन के सामने एक फैन ने उनकी पत्नी ऐश्वर्या को ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इस पर अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था।
आपको बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का विवाह हुआ था। दोनों ने बच्चन हाउस में ही सात फेरे लिए थे। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने धूम 2, उमराव जान और गुरु जैसी फिल्मों में साथ काम किया। वैसे देखा जाए तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बहुत मशहूर है। ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और उनके जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है।
View this post on Instagram
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहा है। इस पर अभिषेक बच्चन ने फैन को शानदार जवाब दिया था। यह पुराना वीडियो साल 2010 के कान फिल्म फेस्टिवल का है। उस दौरान रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ में एंट्री ली थी। यह दोनों ही अपने फैंस से रूबरू हो रहे थे तभी उसी दौरान एक फैन के हाथ में एक कार्ड दिखता है, जिसमें “मैरी मी ऐश्वर्या” लिखा होता है।
ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों का ही ध्यान उस शख्स की तरफ चला जाता है। जब ऐश्वर्या वह कार्ड देखती है तो वह मुस्कुराने लगती है और दूर से ही हेलो करती है। वहीं अभिषेक बच्चन भी इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हैं। जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की तरफ इशारा किया है और उन्होंने कहा कि “यह मुझसे शादी कर चुकी है” और इसके साथ ही अभिषेक मुस्कुरा देते हैं। फैंस को अभिषेक बच्चन का यह रिएक्शन बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है।