बॉलीवुड

सड़क हादसे का शिकार हुईं मलाइका अरोड़ा, तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती, 3 वाहनों की आपस में भिंडत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वह घायल हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस वे पर मलाइका का कार एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उन्हें चोटे आई और उन्हें तुरंत ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जैसे ही मलाइका के एक्सीडेंट की खबर मिली तो फैंस के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हलचल पैदा हो गई। कहा जा रहा है कि मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय बैलेंस बिगड़ गया था उसके बाद वह हादसे का शिकार हो गए।

malaika arora

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा की आंखों पर छोटे आई है। बता दे मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल होने पहुंची थी। जहां से उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी साझा की। इवेंट से लौटने के दौरान मलाइका का एक्सीडेंट हो गया। फैंस मलाइका के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर मलाइका की यह खबर आग की तरह फैल रही है।

malaika arora

अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया कि अब मलाइका की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि मलाइका अरोड़ा को टांके आए हैं और उन्हें रात भर हॉस्पिटल में ऑब्जरवेशन में रखा गया, अब जल्दी डिस्चार्ज हो जाएगी।

malaika arora

वही खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि, “दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के बिंदु पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक वहां से भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं यह स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं।”

malaika arora

उन्होंने बताया कि, “हमें तीनों कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गए हैं और अब हम मालिकों से संपर्क कर समझेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। वर्तमान में, हमने घटना का उल्लेख किया है और दुर्घटना कैसे हुई और किसकी गलती थी, इसकी जांच के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

malaika arora

बात करें मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो वह साल 2017 के बाद पति अरबाज खान से अलग होने के बाद जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। दोनों कई बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बोल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button