धार्मिक

Rashifal 22 May 2021: इन 2 राशि वालों पर होगी धनवर्षा, वहीं 3 राशियों को मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 22 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका मन थोड़ा परेशान नजर आ रहा है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। किस्मत के सहारे आपको धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मन की निराशा दूर हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बड़ी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आरामदायक रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज सुबह की शुरुआत बहुत ही बेहतर होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप मकान व जमीन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग आ रहे हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन थोड़ा तनाव भरा व्यतीत होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता अधिक रहेगी। आप अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें। कार्यालय में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आपको सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। बात-बात पर आपको अभी गुस्सा आ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुक होकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको किसी बड़ी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जरूरी काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। पैसा कमाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। आप काफी लंबे समय से जिस मौके का इंतजार कर रहे थे वह समय आ चुका है। इनकम बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपके ऊपर धन वर्षा हो सकती है और किस्मत पूरा साथ देगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका मन शांत रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन अधिक लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाएं। आप हर काम जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button