धार्मिक

Rashifal 23 May 2021: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहतरीन, घर की दिक्कतें होंगी दूर, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 23 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे आपके कामकाज पूरे होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। धन से जुड़े हुए मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि भागीदारों की वजह से आपको आपको नुकसान होने की आशंका है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आप अधिक व्यस्त हो जाएंगे। कारोबार में आ रहे उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए आपको अपने पिता की सलाह लेने की आवश्यकता है। अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मानसिक परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप कुछ लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभाल कर रखने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक स्थिति बन रही है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने बच्चों की अधूरी इच्छा पूरी कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। युवाओं को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कार्यस्थल में सफलता मिलने के योग हैं। लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। आप कहीं पूंजी निवेश करने का मन बना सकते हैं। अगर आपका उधार दिया गया पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस मिलेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। युवा वर्ग के लोग अपने कैरियर से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिस पर आपको पूरा फोकस करना होगा। सहकर्मियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button